शिमला। हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आगाज सोमवार से हो गया है। पहले दिन की कार्यवाही दोपहर दो बजे शुरू हुई। इससे पहले विधानसभा परिसर में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया।
इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया, उपाध्यक्ष विनय कुमार व संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू का स्वागत किया।
सदन में पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने विपक्ष की गैलरी की तरफ जाकर नेता प्रतिपक्ष जय राम ठाकुर से मुलाकात की।
बता दें कि हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र दो सितंबर तक चलेगा। मानसून सत्र के हंगामेदार रहने के पूरे आसार हैं। भ्रष्टाचार, बेरोजगारी आदि मुद्दों पर सदन तप सकता है।