शीतकालीन सत्र : आपदा से हिमाचल में 1057 स्कूलों को नुकसान, 51 पूरी तरह क्षतिग्रस्त
ewn24news choice of himachal 19 Dec,2023 6:19 pm
हिमाचल विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष व नाचन विधायक ने किया था सवाल
धर्मशाला। तपोवन में हिमाचल विधानसभा का पांच दिवसीय शीतकालीन सत्र शुरू हो गया है। धर्मशाला के तपोवन में चौदहवीं विधानसभा का यह चौथा सत्र है। ये सत्र 19 से 23 दिसंबर तक चलेगा।
स्पीकर कुलदीप सिंह पठानिया ने सभी सदस्यों से सदन में रचनात्मक सहयोग की अपील की। इसके बाद राष्ट्रगान से सदन की कार्यवाही शुरू हुई।
भाजपा विधायक विनोद कुमार ने नाचन में शैक्षणिक संस्थानों को आपदा हुए नुकसान पर सवाल किया।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि छात्रों को जोखिम वाले भवनों में बैठाया जा रहा है। कितने स्कूल ऐसे हैं, जो पूर्ण रूप से नष्ट हो गए हैं। इनमें बच्चों को बिठाने के लिए क्या किया है।
इन सवालों के जवाब में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने कहा कि पैसों का प्रावधान किया जा रहा है। हिमाचल प्रदेश में 1057 स्कूलों को वर्षा से नुकसान हुआ है।
प्राकृतिक आपदा में प्रदेश में 51 स्कूल पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हुए हैं। सरकार की ओर से सबसे पहले इन स्कूलों की मरम्मत करवाई जाएगी। इसके बाद आंशिक क्षतिग्रस्त स्कूलों की मरम्मत होगी। स्कूलों में छात्रों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है।
">हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news