Breaking News

  • दुबई की कंपनी में सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती, कांगड़ा में 16 मार्च को इंटरव्यू
  • झंडूता : सीर खड्ड में डूबे दो युवक, होली मनाने के बाद नहाने थे उतरे
  • मुख्यमंत्री सुक्खू ने राज्यपाल, परिवार व कांग्रेस नेताओं संग मनाई होली, देखें तस्वीरें
  • बिलासपुर : खुलेआम पिस्तौल लेकर बंबर ठाकुर के घर में घुसे हमलावर, सामने आया वीडियो
  • बिलासपुर में बड़ी वारदात : कांग्रेस नेता बंबर ठाकुर पर चली गोलियां, PSO भी जख्मी
  • कांगड़ा में होली के दिन हादसा : बनेर खड्ड में दोस्तों के साथ नहाने गए युवक ने गंवाई जान
  • नूरपुर में खूब बरसे रंग : इशांत भारद्वाज के गीतों पर थिरके लोग-जमकर खेली होली
  • स्वारघाट : एक महिला ने रॉड से हमले तो दूसरी ने पत्थर फेंकने का जड़ा आरोप-क्रॉस केस
  • स्वारघाट : जंगल में खैर के अवैध कटान का मामला, दो पेड़ काटे-तीन गिरफ्तार
  • झंडूता में पब्लिक इंटरेक्शन कार्यक्रम के तहत जागरूकता बैठक

हिमाचल में शुरू होगी "हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा" : बूथ स्तर पर पहुंचाएंगे राहुल गांधी की सोच

ewn24news choice of himachal 03 Jan,2023 7:23 pm

    हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त को सौंपी जिम्मेदारी

    शिमला। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा 30 जनवरी को श्रीनगर में खत्म होगी। इस बीच कांग्रेस ने अपने नेता राहुल गांधी की सोच को जनता तक पहुंचाने के लिए हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा की रणनीति बनाना शुरू कर दी है। इस यात्रा के तहत राहुल गांधी की सोच को जिला, ब्लॉक और बूथ स्तर पर ले जाने के लिए कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता काम करेंगे।
    हिमाचल में ये तीन अफसर देखेंगे ट्रांसफर से जुड़े मामले, आदेश जारी

    हिमाचल प्रदेश में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। हिमाचल में यात्रा को सफल बनाने की जिम्मेदारी सह प्रभारी संजय दत्त को सौंपी गई है। हिमाचल कांग्रेस के सह प्रभारी संजय दत्त ने यात्रा को सफल बनाने के लिए अलग-अलग जिलों में जाकर बैठक करना भी शुरू कर दी है।
    HPBose : 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आउट, पुनर्मूल्यांकन/पुनर्निरीक्षण को करें आवेदन

    हिमाचल कांग्रेस सह प्रभारी संजय दत्त ने कहा कि राहुल गांधी ने देश को एक सूत्र में पिरोने के लिए इस यात्रा की शुरुआत की है। इस यात्रा के जरिए देश में नफरत छोड़ने का संदेश दिया जा रहा है।

    उन्होंने कहा कि हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के जरिए जनता तक राहुल गांधी की सोच पहुंचाने का काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इसे लेकर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और हिमाचल कांग्रेस प्रभारी राजीव शुक्ला के साथ बैठक में तैयार कर ली गई है।
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 10वीं का रिजल्ट भी किया घोषित-जानिए

    हिमाचल कांग्रेस से प्रभारी संजय दत्त ने बताया कि राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा अब अपने आखिरी चरण में पहुंच चुकी है। हरियाणा, उत्तर प्रदेश होते हुए यह यात्रा हिमाचल प्रदेश के पठानकोट में पहुंचेगी। 19 जनवरी को यात्रा हिमाचल के पठानकोट पहुंचेगी। इस यात्रा में हिमाचल कांग्रेस के सभी विधायकों के साथ नेता और कार्यकर्ता शामिल होंगे।

    उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार आठ साल में नाकाम रही है। कांग्रेस कार्यकर्ता बीजेपी सरकार की नाकामी को जनता तक पहुंचाएंगे। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश की जनता भी भारत जोड़ो यात्रा का बेसब्री से इंतजार कर रही थी। ऐसे में जब यह यात्रा 19 जनवरी को पठानकोट पहुंचेगी, तो कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ आम जनता में भी उत्साह देखने के लिए मिलेगा।
    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने 12वीं का रिजल्ट किया घोषित-जानिए




    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">






    ?feature=oembed" width="580" height="326" frameborder="0" allowfullscreen="allowfullscreen" data-origwidth="580" data-origheight="326" data-mce-fragment="1">
    आज की ताजा खबर, ब्रेकिंग न्यूज़, लाइव न्यूज अपडेट पढ़ें https://ewn24.in/ पर,  ताजा अपडेट के लिए हमारा Facebook Page Like करें 

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather