रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला की वरिष्ठ साहित्यकार शीला सिंह की पुस्तक हिम दीपिका का विमोचन हो गया है। बिलासपुर लोक संस्कृति संग्रह-भाग-1 'हिम दीपिका' पुस्तक का विमोचन कार्यक्रम जिला भाषा एवं संस्कृति के सभागार में आयोजित हुआ।
इसमें मुख्य अतिथि के रूप में कर्नल जसवंत सिंह चंदेल मौजूद रहे। वहीं, कार्यक्रम अध्यक्ष साहित्य शिरोमणि डॉ. लेखराम शर्मा, विशिष्ट अतिथि नीलम चंदेल, मंच संचालक रविंद्र कुमार शर्मा जी रहे। लगभग 50 से अधिक साहित्यकारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज करवाते हुए वरिष्ठ साहित्यकार शीला सिंह को बधाई और शुभकामनाएं दीं। पुस्तक में बिलासपुर की लोक संस्कृति से जुड़ी बहुत सारी जानकारी दी गई हैं।