कांगड़ा। जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ जारी विशेष अभियान के तहत 118 ग्राम चरस के साथ एक व्यक्ति गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने 8 फरवरी 2026 को पुलिस थाना बीड़ की टीम द्वारा गश्त के दौरान गुप्त सूचना के आधार पर विक्की कुमार उर्फ टेंकू राम (42) पुत्र बाबू राम निवासी वार्ड़ नंबर 06 कोटली डा0 गुनेहड़ तह0 बैजनाथ जिला कांगड़ा हि0 प्र0 व के कब्जे से 118 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।
आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया तथा इनके विरुद्ध पुलिस थाना बीड़ में अभियोग संख्या 21/26 दिनांक 08-02-2026 अन्तर्गत धारा 20 एन डी पी एस एक्ट पंजीकृत किया गया है। आरोपी के विरुद्ध आवश्यक कानूनी कार्यवाही नियमानुसार प्रगति पर है।
जिला कांगड़ा पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ निरन्तर जारी विशेष अभियान में लगातार गश्त, गुप्त सूचना एकत्रित करना इत्यादि जारी है । टीम पुलिस थाना बीड़ की टीम गश्त पर थी तो गुप्त सूचना मिली कि उपरोक्त आरोपी कोटली में अपने निर्माणाधीन मकान में चरस/कैनेबिस बेचने का अवैध धंधा करता है जिसने अपने निर्माणाधीन मकान में चरस/कैनेबिस छुपा कर रखी है जिसकी तुरन्त तलाशी ली जाए तो चरस/कैनेबिस बरामद हो सकती है।
इस पर पुलिस थाना बीड़ की टीम द्वारा हालात के मध्यनजर नियमानुसार, त्वरित प्रभावी कार्यवाही करते हुए उपरोक्त आरोपी के निर्माणाधीन मकान की तलाशी के दौरान 118 ग्राम चरस बरामद करने में सफलता प्राप्त की । उपरोक्त अभियोग की जांच मे यह पाया गया है कि आरोपी विक्की कुमार उर्फ टेंकू एक कुख्यात नशा तस्कर है जिस पर नशा तस्करी के अन्य अभियोग भी दर्ज है जिनका विवरण इस प्रकार से हैः-
FIR No. 169/19 dated 23.10.19 u/s 20 ND&PS Act PS Baijnath (Recovery 122 grams Charas)
FIR No. 38/20 dated 24.09.20 u/s 21,29 ND&PS Act PS Baijnath (Recovery 80.43grams Charas)
FIR No. 79/20 dated 01.06.20 u/s 39 (1)(A) HP Excise Act PS Baijnath.
जिला कांगड़ा पुलिस का नशे के विरुद्ध यह अभियान निरंतर जारी है। नशे और अन्य अवैध कारोबार में लिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। आमजन से अपील है कि नशे के सौदागरों की सूचना तुरंत पुलिस को दें-आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी ।