चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज, अस्पताल चंबा में संयुक्त निरीक्षण किया गया। पंडित जवाहरलाल नेहरू सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल चंबा प्राचार्य डॉ पंकज गुप्ता, सयुंक्त निर्देशक ओपी ठाकुर और चिकित्सा अधीक्षक डॉ प्रदीप सिंह मे ये निरीक्षण किया।
इस मौके पर आपातकाल कक्ष, स्त्री रोग ओटी, भोजनालय, सेंट्रल लैब, फार्मेसी स्टोर का संयुक्त निरीक्षण किया और वहां पर कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा किए जा रहे कार्य की प्रशंसा की। इस मौके पर अधीक्षक ग्रेड श्रेणी 1 रमेश शर्मा, वरिष्ठ सहायक मोहम्मद आरिफ जरयाल, बोधराज सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।