धर्मशाला। जिन अभ्यर्थियों ने लेस्ट-2026 के माध्यम से जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 9वीं तथा 11वीं में प्रवेश हेतु आवेदन किया है, उनके प्रवेश पत्र नवोदय विद्यालय समिति की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
यह जानकारी पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य राजेश कुमार ने दी है। लेटरल एंट्री चयन परीक्षा 7 फरवरी, 2026 को आयोजित की जा रही है।
कक्षा 9वीं हेतु परीक्षा पीएम श्री स्कूल, जवाहर नवोदय विद्यालय, पपरोला, राजकीय उत्कर्ष वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पपरोला तथा कक्षा 11वीं हेतु परीक्षा राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, पपरोला में आयोजित होनी है।