धर्मशाला। दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमाधारकों के लिए रोजगार का बढ़िया मौका है। मेराकुई वेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड द्वारा मशीन ऑपरेटर, हेल्पर, फिटर के केवल पुरुष उम्मीदवारों के के 90 पद भरे जाने हैं।
जिला रोजगार अधिकारी अक्षय कुमार ने बताया कि इन पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, आईटीआई एवं डिप्लोमा रखी गई है और आयु सीमा 18 से 35 वर्ष तक रखी गई है। चयनित आवेदक को कंपनी द्वारा 12750 से लेकर 24750 रुपए तक प्रति माह वेतन दिया जाएगा।
इन पदों के लिए 16 फरवरी को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय धर्मशाला में, 17 फरवरी को उप रोज़गार कार्यालय कांगड़ा में तथा 18 फरवरी 2026 को क्षेत्रीय रोज़गार कार्यालय, नगरोटा बगवां में सुबह 10.30 बजे पहुंचकर उक्त कम्पनी के समक्ष साक्षात्कार के लिए उपस्थित हो सकते हैं।
साक्षात्कार के लिए अभ्यर्थी अपने साथ दो पासपोर्ट साइज़ फोटो, रिहायशी प्रमाण पत्र, मूल प्रमाण पत्र एवं अपना बायोडाटा की कॉपी व अनुभव प्रमाणपत्र यदि हो तो साथ लेकर इंटरव्यू स्थल पर पहुंचें।
उन्होंने बताया कि विभागीय वेबसाइट पर साक्षात्कार का ब्योरा अपलोड कर दिया गया है। सभी इच्छुक आवेदक साक्षात्कार में भाग लेने से पहले https://eemis.hp.nic.in पर अपनी ई-मेल आईडी या मोबाइल नम्बर से लॉगिन कर आवेदन कर सकते हैं।
ऑनलाइन आवेदन के बाद ही साक्षात्कार में भाग लिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए मोबाईल 98052-56994 पर संपर्क कर सकते हैं।