Breaking News

  • हिमाचल मौसम अपडेट : 11 जून को 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, आंधी, ओलावृष्टि की संभावना
  • धर्मशाला : भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक
  • कुल्लू में पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, जुर्माना भी लगाया
  • चार साल बाद शुरू हुई रेल सेवा पर फिर लगा ग्रहण, मेंटेनेंस के नाम पर ट्रेन बंद
  • HPRCA : टीजीटी आर्ट्स का फाइनल परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का हुआ चयन
  • रजोल-धनोटू लिंक रोड पर निर्माण कार्य : 16 से 30 जून तक सभी वाहनों के लिए पूरी तरह बंद
  • हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें
  • भोरंज आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन
  • अब मोबाइल ऐप व ई-मेल पर मिलेंगे स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को विद्युत बिल
  • धन, वाहन, नौकरी व विवाह का प्रलोभन देकर किया जा रहा धर्मांतरण, पुलिस तक पहुंचा मामला

कुल्लू में पॉक्सो मामले में दोषी को 20 साल का कठोर कारावास, जुर्माना भी लगाया

ewn24 news choice of himachal 10 Jun,2026 6:51 pm



    2 अक्टूबर 2020 का है मामला


    कुल्लू। विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट की अदालत ने एक महत्वपूर्ण मामले में ठाकुर दास को दोषी करार देते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई है। न्यायालय ने दोषी पर 65 हजार रुपये का जुर्माना भी लगाया है। जुर्माना अदा न करने की स्थिति में उसे दो वर्ष का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा।

    जिला न्यायवादी ने बताया कि आरोपी को भारतीय दंड संहिता की धारा 506 तथा पॉक्सो अधिनियम की धारा 6 और 8 के तहत दोषी ठहराया गया। मामले के अनुसार 2 अक्टूबर 2020 को पीड़िता की माता ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी। 


    HPRCA : टीजीटी आर्ट्स का फाइनल परिणाम घोषित, 414 उम्मीदवारों का हुआ चयन  


    शिकायत में बताया गया कि बच्ची ने उसके साथ दो अलग-अलग अवसरों पर यौन उत्पीड़न किए जाने तथा घटना का खुलासा करने पर माता-पिता की हत्या करने की धमकी देने की बात कही थी। बच्ची ने यह भी बताया था कि आरोपी ने पूर्व में भी कई बार उसके साथ अनुचित स्पर्श किया था।




    शिकायत के आधार पर पुलिस थाना कुल्लू में एफआईआर संख्या 290/2020 दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच पूरी होने के बाद पुलिस ने न्यायालय में आरोप पत्र प्रस्तुत किया। अभियोजन पक्ष ने सुनवाई के दौरान आठ गवाहों के बयान दर्ज करवाए, जिनके आधार पर विशेष न्यायालय ने आरोपी को दोषी ठहराते हुए 20 वर्ष के कठोर कारावास और 65 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।


    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather