शिमला। हिमाचल प्रदेश में 11 जून, 2026 यानी कल पांच जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में एक-दो स्थानों पर आंधी, बिजली, ओलावृष्टि और तेज हवा चलने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
हवा की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटा रह सकती है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़क बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। 12 जून को कुल्लू, मंडी, शिमला और सिरमौर में ऑरेंज अलर्ट जारी है। किन्नौर और लाहौल स्पीति को छोड़कर बाकी जिलों में येलो अलर्ट है। 13 दून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी और शिमला में येलो अलर्ट है। 1 4जून को चंबा, कांगड़ा, कुल्लू और शिमला में येलो अलर्ट जारी है।
हिमाचल में मंगलवार को ऊना जिला का सबसे अधिक अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री दर्ज किया गया है। पिछले 24 घंटे में कुछ स्थानों पर बारिश हुई है। नेरी, सुंदरनगर में तेज हवाएं चली हैं और पालमपुर में ओलावृष्टि हुई है।