Breaking News

  • Job Alert : नादौन में सिक्योरिटी गार्ड के 200 पदों के लिए 18 जुलाई को होंगे साक्षात्कार
  • 53 साल का इंतजार और आखिरी मौका : पौंग बांध विस्थापितों के लिए मुरब्बा आवंटन की अंतिम समय-सीमा
  • चिड़नू संक्रांति : पशुधन की सुरक्षा और समृद्ध ग्रामीण संस्कृति का अनूठा उत्सव
  • गरेली खड्ड पुल निर्माण से मंडराया बाढ़ का खतरा : जसूर में 1983 की बाढ़ जैसी तबाही का डर, सहमे ग्रामीण
  • हरिपुर के बिलासपुर में बौड़ में मृत मिला व्यक्ति, खाना खाकर सोने था गया- फिर नहीं उठा
  • फिटर और वेल्डर के 50 पदों के लिए मंडी में इंटरव्यू, 25 हजार तक मिलेगा वेतन
  • सरहदें पार कर आई दुल्हन : सोशल मीडिया पर हुआ प्यार, वियतनाम की युवती बनी हिमाचल की बहू
  • राजगढ़ और आसपास के क्षेत्रों में बुधवार को 9 घंटे ठप रहेगी बिजली, मरम्मत कार्य के लिए शटडाउन
  • देहरा के भटोली फकोरियां में 42 पौंग बांध विस्थापित परिवारों को बांटें भूमि पट्टे
  • 156 साल पुराने नूरपुर बॉयज स्कूल का विलय रद्द करने को आवाज बुलंद, मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

1 किलो 210 ग्राम चरस तस्करी मामला : 'बैकवर्ड लिंकेज' से चौथी गिरफ्तारी, चंबा निवासी दबोचा

ewn24 news choice of himachal 09 Jun,2026 1:42 pm


    नूरपुर। नशे के सौदागरों और अवैध नेटवर्क के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस जिला नूरपुर को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है।


    UAE में फैक्ट्री सहायक, जनरल हेल्पर की नौकरी, हिमाचल के युवा इस लिंक पर करें क्लिक 



    थाना रेहन में दर्ज चरस तस्करी के एक मामले में पुलिस ने 'बैकवर्ड लिंकेज' (नशे के मुख्य स्रोत और सप्लाई चेन) पर काम करते हुए चौथे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों का सहारा ले रही है।


    हमीरपुर रोजगार मेला : 11 जून को 445 पदों पर सीधी भर्ती, 24 हजार तक मिलेगा वेतन



    तकनीकी और मानवीय सूचना के आधार पर दबोचा चौथा आरोपी


    थाना रेहन में दर्ज एफआईआर संख्या 41/26 (दिनांक 13.04.2026), जो कि एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) की धारा 20, 25 और 29 के तहत दर्ज है, की गहन तफ्तीश के दौरान पुलिस ने कड़ियों को जोड़ते हुए इस चौथी गिरफ्तारी को अंजाम दिया है।


    जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका 



    गिरफ्तार आरोपी का विवरण:


    नाम: संजय कुमार उम्र: 24 वर्ष पिता का नाम: शेर सिंह निवासी: गांव कुंडल, तहसील सलूणी, जिला चंबा (हिमाचल प्रदेश) 

    इस पूरे मामले में पुलिस की यह चौथी बड़ी कामयाबी है। घटनाक्रम और गिरफ्तारियों का सिलसिला इस प्रकार है:

    मौके पर पहली कार्रवाई: घटना के दिन पुलिस ने मौके से दो आरोपियों—रोबिन और यूसुफ (दोनों निवासी जिला चंबा) को दबोचा था। इनके कब्जे से 1 किलो 210 ग्राम चरस बरामद की गई थी।

    तीसरी गिरफ्तारी: मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए बैकवर्ड लिंकेज के आधार पर पुलिस ने तीसरे आरोपी शुक्रदीन (निवासी जिला चंबा) को गिरफ्तार किया था।

    ताजा कार्रवाई (चौथी गिरफ्तारी): अब तकनीकी और मानवीय सूचनाओं का विश्लेषण करते हुए पुलिस ने संजय कुमार को दबोचकर इस नेटवर्क पर एक और बड़ा प्रहार किया है।

    "नशे के कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। नूरपुर पुलिस इस अवैध नेटवर्क की जड़ों तक पहुंचने के लिए लगातार काम कर रही है और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की संलिप्तता की भी गंभीरता से जांच की जा रही है।"
    — पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस जिला नूरपुर (हिमाचल प्रदेश)

    पुलिस जिला नूरपुर ने साफ कर दिया है कि समाज को खोखला करने वाले ऐसे असामाजिक तत्वों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई का यह सिलसिला आगे भी इसी तरह जारी रहेगा।


    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather