ज्वालाजी। हिमाचल प्रदेश में स्वास्थ्य क्षेत्र में काम करने के इच्छुक युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है।
हिमाचल प्रदेश वॉलंटरी हेल्थ एसोसिएशन (HPVHA) द्वारा ज्वालाजी, जिला कांगड़ा में चलाए जा रहे 'टारगेटेड इंटरवेंशन प्रोजेक्ट' (TIP) के तहत 'आउट रीच वर्कर' (ORW) के पदों को भरने के लिए वॉक-इन-इंटरव्यू का आयोजन किया जा रहा है।
यह परियोजना हिमाचल प्रदेश स्टेट एड्स कंट्रोल सोसाइटी (HPSACS) द्वारा समर्थित है। संस्था साल 1987 से राज्य में एक गैर-लाभकारी संगठन (NGO) के रूप में स्वास्थ्य क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभा रही है।
पद का नाम: आउट रीच वर्कर (Out Reach Worker - ORW)
कुल पदों की संख्या: 02 पद (1 पुरुष और 1 महिला)
वेतनमान: ₹10,500 मूल वेतन + ₹1,500 टीए (कुल ₹12,000/- प्रति माह)
उम्मीदवार का मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं पास होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही उम्मीदवार के पास टीआई प्रोजेक्ट (TIP Project) या एचआईवी/एड्स (HIV/AIDS) के क्षेत्र में काम करने का प्रासंगिक अनुभव होना चाहिए।
इंटरव्यू का शेड्यूल (Interview Schedule):
तिथि: 10 जून 2026
समय: दोपहर 12:30 बजे से
स्थान: पेट्रोल पंप के पास, सुखनाल (खोला), ज्वालाजी, जिला कांगड़ा (हिमाचल प्रदेश)
दस्तावेज: साक्षात्कार में भाग लेने वाले सभी उम्मीदवारों को अपने साथ सभी मूल प्रमाण पत्र (Original Certificates) लाना अनिवार्य है।
टीए/डीए: इंटरव्यू में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा।
अधिक जानकारी या किसी भी पूछताछ के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए माध्यमों से संपर्क कर सकते हैं:
ईमेल आईडी: hpvhatipjawalaji@gmail.com
प्रोजेक्ट डायरेक्टर मोबाइल : 7807060577
प्रोजेक्ट मैनेजर मोबाइल : 9816852975