Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

धन, वाहन, नौकरी व विवाह का प्रलोभन देकर किया जा रहा धर्मांतरण, पुलिस तक पहुंचा मामला

ewn24 news choice of himachal 09 Jun,2026 2:20 pm


    लोगों ने मामले में उचित जांच की उठाई मांग


    रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश के बिलासपुर जिला के घुमारवीं उपमंडल के अंतर्गत आने वाले हवाण क्षेत्र में कथित धर्मांतरण गतिविधियों का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मामला पुलिस तक जा पहुंचा है।

    क्षेत्र के कुछ निवासियों ने आरोप लगाया है कि बाहरी व्यक्तियों और कुछ स्थानीय लोगों की सहायता से गरीब एवं भोले-भाले लोगों को विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर धर्म परिवर्तन के लिए प्रेरित किया जा रहा है।


    हमीरपुर रोजगार मेला : 11 जून को 445 पदों पर सीधी भर्ती, 24 हजार तक मिलेगा वेतन



    गांव बैहल नवाणी डाकघर हवाण तहसील घुमारवीं निवासी एक व्यक्ति ने 08 जून 2026 को पुलिस थाना घुमारवीं के प्रभारी को एक लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया है कि उनकी पत्नी का धर्म परिवर्तन करवाया गया है और अब उन पर भी धर्म परिवर्तन के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिकायतकर्ता के अनुसार 07 जून को भी कुछ कथित मिशनरी गतिविधियां क्षेत्र में देखने को मिली थीं।


    जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका 



    इसी प्रकार ग्राम हवाण निवासी ओंकारी देवी पत्नी सदाराम ने भी थाना घुमारवीं में एक अलग लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। अपनी शिकायत में उन्होंने कुछ स्थानीय व्यक्तियों के नामों का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया है कि वे कथित मिशनरी गतिविधियों में सहयोग कर रहे हैं। शिकायत में कुछ अन्य व्यक्तियों एवं महिलाओं के नाम भी दर्ज बताए गए हैं।

    इसके अतिरिक्त क्षेत्र के कई अन्य ग्रामीणों, जिनमें सुनीता कुमारी, मनोरमा देवी, फूलां देवी, चंपा देवी, ओमकार देव शर्मा, सुमन कुमार, रविंद्र कुमार तथा नवदीप सहित अन्य लोगों ने भी पुलिस थाना घुमारवीं में लिखित शिकायतें एवं सूचनाएं प्रस्तुत कर मामले की जांच की मांग की है।


    UAE में फैक्ट्री सहायक, जनरल हेल्पर की नौकरी, हिमाचल के युवा इस लिंक पर करें क्लिक 


    कुछ स्थानीय लोगों के नाम भी शिकायत कर्ताओं के द्वारा शिकायत पत्र में दिए गए हैं। हालांकि, इन लोगों की संलिप्तता का पता पुलिस जांच के उपरांत ही चल पाएगा।

    शिकायतकर्ताओं का कहना है कि कथित रूप से लोगों को धन, वाहन, नौकरी तथा विवाह आदि के प्रलोभन दिए जा रहे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन और पुलिस विभाग से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष एवं गहन जांच कराई जाए तथा यदि किसी प्रकार की अवैध गतिविधि पाई जाती है तो संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानून के अनुसार कार्रवाई की जाए।

    ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार की गतिविधियों से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हो रही हैं तथा क्षेत्र में सामाजिक तनाव उत्पन्न होने की आशंका है। उन्होंने प्रशासन से समय रहते आवश्यक कदम उठाने का आग्रह किया है। उधर, शिकायत मिलने के बाद पुलिस मामले की सत्यता की जांच में जुट गई है। 



    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather