Breaking News

  • खैरियां में महिला के अंतिम संस्कार की चल रही थी तैयारी, ननदोई ने भी तोड़ा दम-एक साथ उठीं दो अर्थी
  • केंद्र मुख्य शिक्षकों की पदोन्नति सूची जारी, बिलासपुर प्राथमिक शिक्षक संघ ने जताया आभार
  • देहरी कॉलेज की बदहाली पर ABVP का हल्ला बोल, धरना-प्रदर्शन कर रखी मांगें
  • भूस्खलन से उजड़े आशियाने : मलबे के बीच पहुंचे निक्का, सरकार से विशेष पैकेज की मांग
  • कांगड़ा : सकोह कैंची मोड़ के पास चिट्टे के साथ पंजाब का युवक गिरफ्तार
  • सकरी हादसा : महिला ने घबराकर बुलेट से लगाई छलांग, मुंह के बल सड़क पर गिरी-गई जान
  • घुमारवीं में 2 व 3 अक्टूबर को आयोजित होगा सीर उत्सव, विभिन्न गतिविधियां रहेंगी आकर्षण
  • विधायक कमलेश ठाकुर बोलीं : हिमाचल में प्राकृतिक आपदाओं को कम करने का प्रभावी उपाय वृक्षारोपण
  • रानीताल में छलनी हो रहा था बनेर खड्ड का सीना, अवैध खनन करते पांच ट्रैक्टर पकड़े
  • नूरपुर : पानी की किल्लत ने ली युवक की जान, अब विधायक निक्का ने शुरू किया बोरवेल मिशन

तरसूह युवक हत्या मामला: लड़की ने ब्लॉक कर दिया तो हो गई जलन

ewn24news choice of himachal 29 Nov,2022 8:08 pm

    मृतक रमन कुमार के परिजन पहुंचे पुलिस स्टेशन कांगड़ा

    कांगड़ा। हिमाचल के जिला कांगड़ा के तरसूह में युवक की हत्या का मामला सामने आया है। पांच दिन पहले रमन कुमार (23) का शव घर के पास ही पड़ा मिला। रास्ते में खून पड़ा था और 10 फीट नीचे युवक का शव था। युवक का मोबाइल भी गायब था।

    युवक कांगड़ा में पेंटर का काम करता था। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी थी। मामले में अरला देहरा पोस्ट ऑफिस सकोट निवासी युवक ऋषि को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। युवक के पास से हत्या के लिए प्रयोग हथियार और मृतक रमन का मोबाइल भी बरामद कर लिया है।

    पुलिस जांच में प्रेम प्रसंग का एंगल सामने आया है। रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। पर लड़की ने ऋषि का नंबर मोबाइल से ब्लॉक कर दिया था। इसके चलते ही आरोपी को रमन कुमार से जलन हो गई थी। उसने इसी जलन के चलते रमन कुमार को बुलाकर इस हत्याकांड को अंजाम दिया।

    वहीं, मामले के पांच दिन बाद रमन कुमार के परिजन अन्य ग्रामीणों के साथ पुलिस स्टेशन कांगड़ा पहुंचे। उनका कहना है कि उन्हें इंसाफ चाहिए और आरोपी इसमें अकेला नहीं है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करे और मामले में संलिप्त आरोपियों को गिरफ्तार करे। रमन के परिजन पंचायत प्रधान और उपप्रधान से भी खफा दिखे। रमन कुमार की माता और अन्य महिलाओं का कहना है कि प्रधान और उपप्रधान एक बार भी उनके घर नहीं आए।

    थाना प्रभारी कांगड़ा विजय कुमार शर्मा ने बताया कि अब तक की जांच में आरोपी युवक की संलिप्तता सामने आ रही है। फिर भी पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि रमन कुमार और ऋषि एक ही लड़की से बात करते थे। लड़की ने आरोपी को ब्लॉक कर दिया था। इससे खफा आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather