बड़सर। हिमाचल प्रदेश के क्लास 4 कर्मचारियों को इसी माह 20 हजार रुपए एरियर का भुगतान होगा।
वहीं, 2016 से 31 दिसंबर 2021 तक रिटायर क्लास 3 पेंशनर और पारिवारिक पेंशनर के एरियर का अतिरिक्त 35 प्रतिशत और क्लास वन और क्लास टू का 15 फीसदी एरियर का भुगतान भी इस माह किया जाएगा।
यह घोषणा मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जिला हमीरपुर के बड़सर में 80वें राज्य स्तरीय स्वतंत्रता दिवस समारोह की अध्यक्षता करते हुए की।
उन्होंने कहा कि मल्टी टास्क वर्कर और आउटसोर्स कर्मचारियों की समस्याओं को लेकर सरकार संवेदनशील है। इन्हें लाभ देने के लिए नीति लाने पर विचार किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने जल शक्ति विभाग में विभिन्न 400 पदों को भरने की भी घोषणा की है। उन्होंने इस माह अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त होने वाले डॉक्टरों की रिटायरमेंट डेट बढ़ाने की घोषणा भी की है। इन्हें अब 31 अगस्त 2027 को रिटायर किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने 100 सीबीएसई स्कूल खोलने का भी ऐलान किया है।