Breaking News

  • शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसें : PWD मंत्री ने दिखाई हरी झंडी-ये रहेगा रूट
  • सुंदरनगर : आंगनबाड़ी एवं पालना केंद्र में रिक्त पदों के इंटरव्यू की तिथि बदली
  • डाक दरों में बढ़ोतरी : पार्सल और स्पीड पोस्ट भेजना हुआ महंगा, जेब पर बढ़ेगा असर
  • धर्मशाला में फास्ट फूड स्टॉल का मिलेगा निशुल्क प्रशिक्षण, खाने-रहने की होगी व्यवस्था
  • नगरोटा बगवां : पिकअप गाड़ी से 15 ग्राम चिट्टा बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार
  • कांगड़ा : हनुमान घाट बाईपास बाईपास पर ऑल्टो कार से मिला नशे का सामान, दो युवक गिरफ्तार
  • नूरपुर : छतरोली खड्ड में चिट्टा लेकर खड़ा था पंजाब का युवक, गिरफ्तार-मोटरसाइकिल भी जब्त
  • नूरपुर पुलिस की बड़ी सफलता : डेढ़ किलो से अधिक चरस के साथ दबोचा आरोपी
  • Good News : हिमाचल में मछुआरों को मिलेंगी लाइफ जैकेट, 50 लाख रुपये की घोषणा
  • डाडासीबा कॉलेज में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर निकाली HIV AIDS जागरूकता रैली

शिमला ग्रामीण को मिली 30 नई इलेक्ट्रिक बसें : PWD मंत्री ने दिखाई हरी झंडी-ये रहेगा रूट

ewn24 news choice of himachal 13 Aug,2026 4:16 pm


    शिमला। लोक निर्माण एवं शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने आज शिमला के पुराने बस अड्डे से विभिन्न क्षेत्रों के लिए 18 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर उन्होंने शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न रूटों के लिए 18 बसों को रवाना किया।

    उन्होंने क्षेत्रवासियों की इस लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू एवं उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री का आभार व्यक्त करते हुए क्षेत्र के लोगों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

    यह होगी समय सारणी 


    कैबिनेट मंत्री द्वारा आज जिन 18 विभिन्न रूट पर नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया उनमें शिमला से पहली बस सुबह 8:20 पर चलकर धामी वाया गवाही-कोहबाग पहुंचेगी। इसी तरह शिमला से बरेठी सुबह 10:30, शिमला से खटनोल दोपहर 12:30, शिमला से खटनोल वाया सुन्नी दोपहर 12.40 पर, खटनोल से शिमला वाया सुन्नी, शिमला से चेवग सायं 5:45 पर, शिमला से हरिदेवी-सेरी सुबह 10:20 पर चलेगी।

    शिमला से धरोगड़ा दोपहर बाद 2.40 पर, शिमला से चनावग़ वाया पनोह दोपहर बाद 1.30 बजे, शिमला से धरोगड़ा दोपहर 2:40 पर, शिमला से गवाही दोपहर बाद 3:20 पर,  शिमला से डुमेहर दोपहर बाद 3:35 पर, शिमला से जलोग सायं 4:10 पर, शिमला से चनावग 4.50 पर, शिमला से पनेहडा सांय 5:00 बजे, शिमला से चेबड़ी सांय 5.10 पर, शिमला से अणु सांय 5:15 बजे, शिमला से नलावन सांय 5:20 पर तथा शिमला से मलावन बस सेवा सांय 7:00 बजे चलेगी।

    उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश का समान विकास करवाना हमारी सरकार की प्राथमिकता है जिसके लिए हर संभव प्रयास जारी है। उन्होंने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र का अधिकतर क्षेत्र शिमला शहर के साथ सटा हुआ है और यहां के अधिकतर लोग सरकारी नौकरी के साथ-साथ किसान एवं बागवान भी हैं जिनका शिमला शहर में रोज का आना जाना रहता है। उनकी समस्याओं को देखते हुए उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री से बस रूट बढ़ाने के लिए चर्चा की गई है।

    उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा एचआरटीसी के बेड़े में खरीदी गई 300 नई इलेक्ट्रिक बसों में से शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र को 30 इलेक्ट्रिक बेस मिली हैं। उन्होंने कहा कि 18 नई इलेक्ट्रिक बसों को विभिन्न रूट पर आज हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया है जिससे काफी हद तक बसों की कमी पूरी हो जाएगी। 

    उन्होंने कहा कि द्वितीय चरण में शेष बची 12 इलेक्ट्रिक बसों को शीघ्र ही सुन्नी से विभिन्न रूट के लिए रवाना किया जाएगा।  उन्होंने कहा कि यह इलेक्ट्रिक बसें एक बार फुल चार्ज करने के बाद 150 किलोमीटर तक चलेंगी, इसलिए इन इलेक्ट्रिक बसों को दूर के रूटों पर ना भेजकर छोटे रूटों पर ही भेजा जाएगा।

    उन्होंने कहा कि शिमला के आसपास के क्षेत्र के लोगों विशेषकर बुजुर्गों की एचआरटीसी के छोटे वाहनों या टैक्सी की मांग को देखते हुए ज्यादा से ज्यादा टैक्सियां लगाई जाएगी जिसके लिए निगम के अधिकारियों से बातचीत चल रही है। उन्होंने कहा कि टैक्सियों की सुविधा के साथ-साथ निजी बसों के रूट भी दिए जाएंगे ताकि शहर के आसपास के क्षेत्र के लोगों को सुरक्षित आवाजाही की सुविधा मिल सके।


    केंद्र से सड़कों के लिए मिले 240 करोड़


    उन्होंने कहा कि पिछले दिनों उन्होंने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर प्रदेश की सड़कों से संबंधित बैठक की थी, जिस कारण छैला-यशवंत नगर-नेरीपुल सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 203 करोड़ रुपए की राशि तथा रामपुर के टिककर-ख़माडी सड़क की शेष बची सड़क के अपग्रेडेशन के लिए 36 करोड रुपए की राशि स्वीकृत की गई है जिस पर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा देना प्रदेश सरकार का प्रयास है।

    इस अवसर पर हिमुडा के उपाध्यक्ष यशवंत छाजटा, जिला परिषद सदस्य प्रियंका तंवर एवं अनीता शर्मा, बीडीसी अध्यक्ष टूटू जीत सिंह, पीसीसी महासचिव चंद्रशेखर शर्मा, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष टूटू देवेंद्र ठाकुर, ब्लोक्ल कांग्रेस अध्यक्ष बसंतपुर गोपाल शर्मा, एडीसी शिमला सचिन शर्मा, एडीएम ज्ञान सागर नेगी, एसडीएम शहरी सनी शर्मा, एसडीएम ग्रामीण मनजीत शर्मा, हिमाचल पथ परिवहन निगम के डीएमपवन शर्मा, डीएम देवा सेन नेगी सहित बड़ी संख्या में अन्य  गणमान्य लोग उपस्थित रहे।




    हिमाचल के डिस्ट्रिक्ट कोर्ट में निकली भर्ती, भरे जाएंगे 388 पद, जल्द करें आवेदन 



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    मुख्यमंत्री सहारा योजना : इन अभ्यर्थियों को दोबारा करना होगा आवेदन-कर सकते हैं ऑनलाइन 



    HPRCA : रेडियोग्राफर, लैब टैक्निशियन सहित पांच अन्य पदों की परीक्षाओं की तिथियां घोषित 



    मुख्यमंत्री सहारा योजना : कहां और कैसे कर सकते हैं ऑनलाइन आवेदन, क्या दस्तावेज जरूरी- जानें



    किचन हेल्पर और स्टीवर्ड के 500 पदों पर होगी भर्ती, भोरंज में होंगे साक्षात्कार



    नालागढ़ की प्रसिद्ध कंपनी में फ्लोर स्टाफ के भरे जाएंगे 150 पद, नादौन में इंटरव्यू 



    कांगड़ा घाटी ट्रैक : नैरो गेज पर ट्रेनों की आवाजाही बंद, ब्रॉड गेज की DPR को मिली स्वीकृति 



    मशीन ऑपरेटर के पदों पर होगी भर्ती, हमीरपुर में होंगे ऑनलाइन साक्षात्कार 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather