शिमला। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला की अपडेट के अनुसार 10 अगस्त को कांगड़ा और सिरमौर जिलों में एक दो जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी है। बिलासपुर, मंडी और सोलन में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। 11 अगस्त को कांगड़ा और मंडी के लिए ऑरेंज व चंबा, कुल्लू, शिमला और सिरमौर जिलों के लिए येलो अलर्ट है। 12 अगस्त को कांगड़ा और मंडी, 13 अगस्त को बिलासपुर, शिमला औरसोलन के लिए येलो जारी है।
अपडेट के अनुसार राज्य में 9, 12 और 13 अगस्त 2026 को कई जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। साथ ह़ी 12 और 13 अगस्त 2026 को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। सप्ताह के शेष दिनों में राज्य में ज़्यादातर
जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश होने का अनुमान है। साथ ही 10 और 11 अगस्त 2026 को अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश और 14 और 15 अगस्त 2026 को अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश हो सकती है। पिछले 24 घंटे में कुछ जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई है। अगस्त माह में हिमाचल में अब तक यानी 9 अगस्त तक सामान्य से 19 फीसदी कम बारिश हुई है।