कांगड़ा जिला में भूस्खलन के कारण ये सड़क मार्ग हैं अवरुद्ध
ewn24news choice of himachal 18 Jul,2023 5:40 pm
कांगड़ा। जिला कांगड़ा में भी भारी बारिश के कारण सड़कों को काफी नुकसान हुआ है। कई जगह भूस्खलन और पुल क्षतिग्रस्त है जिसके चलते मार्ग अवरुद्ध हैं।
डीसी कांगड़ा द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार शोंश घटोट में भारी भूस्खलन के कारण सड़क टूटने और पुल क्षतिग्रस्त होने के कारण सुखार से गंगथ वाया चुरूड़ी सड़क बंद है।
भूस्खलन के कारण कंडी रिहड़ी लुहना हार सड़क रिहड़ी के पास अवरुद्ध हो गई। इसके अलावा छुघेरा सद्दूं कंडी रोड पलरा के पास अवरुद्ध है। यहां पर भूस्खलन लगातार जारी है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि सावधान रहें और ज्यादा जरूरी होने पर ही घर से निकलें।
उधर, जवाली से 32 मील सड़क भी कुठेर पंचायत के पास भूस्खलन के कारण बंद है।