Breaking News

  • आरएनटी पब्लिक हाई स्कूल रैन्खा में धूमधाम से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से मोहा मन
  • विदेश में नौकरी के लिए नहीं जाना पड़ेगा दिल्ली-चंडीगढ़, कांगड़ा में सिक्योरिटी गार्ड के लिए 12 सितंबर को इंटरव्यू
  • बिलासपुर जिला के दो शिक्षकों जगदीश कुमार और स्नेह लता को मिलेगा राज्य शिक्षक पुरस्कार
  • विदेश में करनी है सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी : 9 सितंबर को कांगड़ा में पहुंचें-रहना, परिवहन, मेडिकल व बीमा Free
  • 10वीं पास और फेल के लिए नौकरी : सुजानपुर में सिक्योरिटी गार्ड व सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा अवसर : कांगड़ा में 8 सितंबर को इंटरव्यू-यहां पढ़ें डिटेल
  • रैहन में अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता : 250 खिलाड़ियों ने दिखाया दम, जानें कौन-कौन सी टीमें बनीं चैंपियन
  • HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वीजा और इमिग्रेशन Free, कांगड़ा में 10 सितंबर को इंटरव्यू
  • HPRCA : ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट भर्ती परीक्षा का परिणाम घोषित-यहां देखें

हिमाचल में गर्मी का कहर : पारा 47 डिग्री के पास पहुंचा- जानें अपडेट

ewn24 news choice of himachal 14 Jun,2024 8:48 pm

    नेरी का सबसे अधिक अधिकतम तापमान दर्ज

    शिमला। हिमाचल में गर्मी के तेवर और सख्त हो गए हैं। प्रदेश में पारा 47 डिग्री के पास पहुंच गया है। हिमाचल में 14 जून को हमीरपुर के नेरी का सबसे अधिक तापमान 46.7 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है। प्रदेश में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी अधिक हैं। अभी यह सामान्य से करीब 6 डिग्री ज्यादा है।

    ऊना का तापमान 43.6, बिलासपुर का 43.1, धौला कुआं का 43.2, हमीरपुर का 41.8, कांगड़ा का 41.2, चंबा का 40.4, सुंदरनगर का 40.6,  बरठी का 40.9, धर्मशाला का 37.0, भुंतर का 38.7, सैंज का 35.3, मंडी का 39.4, शिमला का 31.0, जुब्बड़हट्टी का 34.8, कसौली का 35.0, नारकंडा का 26.5, रिकांग पिओ का 31.2, सोलन का 37.5, नाहन का 39.0, मनाली का 29.4, कल्पा का 26.0 और केलांग का 20.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।


    बता दें कि प्रदेश में कई मैदानी क्षेत्र लू की चपेट में हैं। प्रदेश में तापमान सामान्य से चार से छह डिग्री ज्यादा चल रहा है।  इस बीच मौसम विभाग ने आज यानी 14 जून और कल 15 जून के लिए नौ जिलों में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी किया है। 

    18 जून को पश्चिम विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना हैं, जिससे प्रदेश के मध्यवर्ती इलाकों में हल्की बारिश का अनुमान है, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, शिमला, सोलन व सिरमौर जिले में लू का अलर्ट जारी किया गया है।

    WhatsApp Image 2024-06-14 at 7.57.22 PM.jpeg 148.92 KB


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather