सिरमौर में पुल धराशाही, खड्ड में गिरा ट्राला - चालक घायल
ewn24news choice of himachal 25 Apr,2023 4:43 pm
नाहन। हिमाचल के सिरमौर जिला में पुल टूटने का मामला आया है। श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र के संगड़ाह उपमंडल और हरिपुरधार तहसील को जिला मुख्यालय नाहन से जोड़ने वाला दनोई पुल टूटा है।
नाहन से संगड़ाह और हरिपुरधार आने वाले यात्री जरग, खुड द्राबिल, कोटी धीमान सड़क का प्रयोग कर सकते हैं। इससे लोगों को करीब 30 किलोमीटर का अतिरिक्त सफर तय करना होगा।
बता दें कि जब पुल टूटा तो एक ओवरलोड ट्राला गुजरा रहा था। पुल टूटने से ट्राला जोगर खड्ड में जा गिरा। हादसे में ट्राला चालक घायल हो गया। ट्रक चालक को सिविल अस्पताल ददाहू में भर्ती कराया गया। चालक जयप्रकाश (38) सैनधार क्षेत्र के भरायण का रहने वाला है।