Breaking News

  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू

सिरमौर : बेकाबू ट्रक ने दो बाइक समेत एक राहगीर को मारी टक्कर

ewn24 news choice of himachal 05 Jul,2024 10:15 pm


    कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर 4 लोग हुए घायल


    कालाअंब।
    सिरमौर जिला के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में शुक्रवार को दर्दनाक हादसा पेश आया है। कालाअंब-त्रिलोकपुर सड़क पर जोहड़ों में एक ट्रक ने दो बाइक समेत एक राहगीर को चपेट में ले लिया।

    एक बाइक को ट्रक करीब 200 मीटर तक घसीटते हुए ले गया और नाले में पलट गया। हादसे में 4 लोग घायल हुए हैं। उधर, बताया जा रहा है कि ट्रक के आगे करीब 4 बाइक थीं, जिनमें से दो एक तरफ गिर गई जबकि दो अन्य चपेट में आ गईं।

    जानकारी के अनुसार, ये हादसा शुक्रवार सुबह करीब 9 बजे पेश आया। अमित चौहान बाइक पर सुनील के साथ सड़क पर जा रहा था तभी सामने से आ रहे ट्रक ने उसकी बाइक सहित एक अन्य बाइक को टक्कर मार दी। साथ ही एक पैदल चल रहा व्यक्ति भी चपेट में आकर घायल हो गया। हादसे के बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

    हादसे में घायल सुनील, एक अन्य बाइक सवार सुभाष और रजत को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है, जबकि चौथे घायल व्यक्ति अमित चौहान की दोनों टांगों में फ्रैक्चर हुआ है। बहरहाल, पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

    घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक योगेश रोल्टा ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुट गई है।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather