Breaking News

  • आनी जल शक्ति मंडल में भरे जाएंगे पैरा कुक और पैरा हेल्पर के पद, 9 अक्टूबर तक करें आवेदन
  • हमीरपुर के सर्वेश शर्मा का कमाल : भारतीय सेना के लिए तैयार किया रडार और जैमर-फ्री 'रुद्रा' ड्रोन
  • ऑटो कंपोनेंट निर्माता प्रतिष्ठित कंपनी में अप्रेंटिसशिप का मौका, मंडी ITI में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव
  • हिमाचल में विधवाओं के बच्चों को 27 वर्ष की आयु तक मिलेंगी 1000 रुपये पॉकेट मनी
  • हिमाचल के कर्मचारियों और पेंशनरों को महंगाई भत्ते की किस्त को लेकर बड़ी अपडेट
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद
  • शिमला के एक होटल में भरे जाएंगे कुक हेल्पर और स्टीवर्ड के पद, इस दिन इंटरव्यू
  • दुबई में वेयर हाउस की नौकरी, कांगड़ा में होंगे इंटरव्यू, अच्छी सैलरी, रहना और आना जाना फ्री
  • एचपी स्टेट सीनियर वूमेन चेस चैंपियनशिप-2026 में हमीरपुर की स्निग्धा शर्मा विजेता, चंबा में हुई स्पर्धा
  • HPBOSE का कड़ा रुख : D.El.Ed. परीक्षा में नकल हुई तो रद्द होगा सेंटर

शिमला : अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़ : पंजाब के 4 नशा तस्कर गिरफ्तार

ewn24 news choice of himachal 05 Jul,2024 10:39 pm

     शिमला पुलिस ने 169 ग्राम हेरोइन की बरामद


    शिमला। शिमला पुलिस ने एक अंतरराज्यीय ड्रग रैकेट पर शिकंजा कसा है जिसमें 169 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। मामले में चार ड्रग तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।


    चिट्टे की कीमत पांच से छह लाख रुपए बताई जा रही है। चारों आरोपी पंजाब के रहने वाले हैं।

    पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि पंजाब के युवा चिट्टे की तस्करी करके संजौली और आसपास के क्षेत्र के युवाओं को बेच रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस की टीमों ने जगह-जगह नाकाबंदी की। 

    इससे पहले ही आरोपी चिट्टे की नशे के आदी युवाओं को सप्लाई करते पुलिस ने चारों आरोपियों को धर दबोचा।

    एसपी शिमला संजीव कुमार गांधी ने बताया कि यह प्रतिबंधित पदार्थ अंतरराज्यीय ड्रग तस्करों के गिरोह से जब्त किया गया है। ये लोग पंजाब के निवासी हैं। 

    उनके कब्जे से 169 ग्राम हेरोइन बरामद की है। गांधी ने कहा कि पिछले 15 महीनों में शिमला पुलिस ने 600 मामले दर्ज किए हैं और लगभग 1,000 तस्करों को गिरफ्तार किया है।

    उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शिमला पुलिस पूरी मुस्तेदी से कार्यवाही कर रही हैं। और दोषियों की संपति को जब्त किया जा रहा है। शिमला पुलिस ने एक हफ्ते में 20 पैडलर्स को पकड़ा है।

    एक हफ्ते में शिमला पुलिस ने साढ़े छह किलो अफीम 150 ग्राम चिट्टा और इसी मात्रा में चरस भी बरामद की है। 

    शिमला पुलिस सख्त कार्रवाई करते हुए इन आरोपियों के वाहन और संपत्ति को भी सीज़ कर रही है।  इन नशा तस्करों में से 30 फीसदी आरोपी दूसरे राज्यों और 70 फीसदी आरोपी हिमाचल से ही हैं। 


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather