मंडी से लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलों पर जयराम ने लगाया विराम-पढ़ें खबर
ewn24news choice of himachal 17 Mar,2024 12:49 am
बोले- सीटिंग एमएलए को टिकट कठिन
शिमला। लोकसभा चुनाव का बिगुल बज चुका है। हिमाचल में सातवें चरण में एक जून को मतदान होगा। इसके साथ ही हिमाचल के 6 विधानसभा क्षेत्रों में भी एक जून को उपचुनाव होंगे। यह उपचुनाव कांग्रेस के बागियों को अयोग्य करार देने के चलते हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव की घोषणा के बाद प्रत्याशियों को लेकर और हिमाचल की सरकार को लेकर बड़ी बात कही है।
उन्होंने मंडी संसदीय क्षेत्र से चुनाव लड़ने की अटकलों पर खुद विराद लगा दिया है। उन्होंने कहा कि हिमाचल में वर्तमान परिस्थितियों के अनुसार दोनों पार्टियों के लिए सीटिंग एमएलए के चुनाव लड़ाने का विषय कठिन होगा।
हिमाचल में कांग्रेस की सरकार अल्पमत में एक तरह आ चुकी है। हिमाचल सरकार गलत तरीके से जिस तरह बजट पारित किया। भाजपा के 15 विधायकों को सस्पेंड करके बजट पारित किया। अपनी सरकार को बचाया। 9 विधायकों को नोटिस जारी किया है। उसका औचित्य नहीं है।
भाजपा ने हमीरपुर और शिमला सीट पर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं।
कांगड़ा-चंबा और मंडी संसदीय क्षेत्र के लिए भी जल्द प्रत्याशी को घोषणा होगी। वहीं, जयराम ठाकुर ने कहा कि देश में भाजपा सरकार बनने के साथ हिमाचल में भी भाजपा सरकार बनाएगी। शिमला में मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकसभा के लिए चार सीटों का चुनाव महत्वपूर्ण है।
क्योंकि हिमाचल को देश में भाजपा की सरकार बनाने के लिए योगदान देना है। जयराम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल में होने वाले उपचुनाव भी निर्णायक भूमिक निभाएंगे। विधायकों की सदस्यता रद्द करने का मामला सुप्रीम कोर्ट में है। फिर भी हम उपचुनाव के लिए तैयार हैं।
कोर्ट का निर्णय क्या रहता है यह 18 को पता चल जाएगा, लेकिन इतना जरूर है कि उपचुनाव साथ हुए तो देश में भाजपा की सरकार के साथ हिमाचल में भी भाजपा की सरकार बनेगी।