ज्वालाजी। दिल्ली विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को 27 वर्ष के बाद ऐतिहासिक जीत मिलने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांगड़ा जिला के ज्वालाजी क्षेत्र के भड़ोली व बलारडू चौक पर ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मनाया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने लड्डू बांटे। इस अवसर पर दिल्ली से आए किसान मोर्चा के महामंत्री राजेश डोगरा, भाजपा के जिला सचिव एवं युवा नेता यशविंदर सिंह मोंटी, भाजपा युवा मोर्चा से लक्की पंजयान, संजू पंजयान, सरदार सुशील राणा, सुमित राणा, परवीन, अशोक कुमार और बंटी सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।