मंडी। हिमाचल के मंडी जिले में किसी ने हैवानियत की सभी हदें पार कर दी हैं। उपमंडल सुंदरनगर में क्षेत्र की भौर पंचायत के हलेल गांव में एक गाय के साथ क्रूरता का मामला सामने आया है।
ऐसा माना जा रहा है कि अनैतिक कार्य के बाद गला घुटने से गाय की जान चली गई है। मामला संवेदनशील होने के चलते पुलिस जांच में जुट गई है।
भौर पंचायत के हलेल गांव में पंचायत घर के साथ रामकृष्ण पुत्र चिमडू राम की गौशाला है। मवेशी को करीब रात 8 बजे गौशाला में बांधा गया था और रोजाना की तरह बाहर से केवल कुंडी ही लगाई गई थी।
सुबह रामकृष्ण का बेटा तरुण कुमार गौशाला में पहुंचा तो उसने गाय को फर्श पर लेटा पाया और गाय के मुंह से झाग निकली हुई थी। इसके बाद जब वह पास गया तो देखा कि गाय का गला किसी ने लकड़ी के पिल्लर के साथ रस्सी मजबूती से बांधा है। रस्सी के गला घुट गया। तरुण ने घर के अन्य सदस्यों को बताया।
घर के सदस्य और कुछ ग्रामीण भी मौके पर पहुचे। मौके पर पाया गया कि गौशाला के बाहर रखी बोरी से गाय का मुंह बंद कर उसके रस्सी से लकड़ी के पिल्लर के साथ बांधा गया है। गाय के पिछले दोनों पांव भी बंधे हुए थे। ऐसा प्रतीत हो रहा था कि गाय के साथ कोई अनैतिक कार्य हुआ है। फिर गला घुटने से उसकी जान चली गई।
मामले की सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलने पर धनोटू पुलिस थाना का दल मौका पर पहुंचा और गौशाला को सील कर दिया। मंडी से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए। एसपी मंडी व डीएसपी भी मौका पर पहुंचे। वहीं इस घटना से क्षेत्र के लोगों में भारी रोष व्याप्त है।
उन्होंने पुलिस ने मामले में संलिप्त लोगों का जल्द पता लगा उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, पुलिस मामले के हर पहलू को ध्यान में रखकर जांच को अमल में ला रही है।