ऋषि महाजन/जवाली। हिमाचल सरकार स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रही है। इसी क्रम में कृषि व पशुपालन मंत्री चौधरी चंद्र कुमार ने वीरवार को जवाली सिविल अस्पताल में 15 लाख रुपये की लागत से स्थापित अल्ट्रासाउंड मशीन का शुभारंभ किया।
इस आधुनिक मशीन के माध्यम से क्षेत्र के नागरिकों को सटीक और त्वरित चिकित्सा जांच सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे उन्हें बड़े अस्पतालों में जाने की आवश्यकता कम होगी।
इस अवसर पर मंत्री चंद्र कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सरकारी अस्पतालों में करोड़ों रुपए खर्च कर पुरानी मशीनों को बदल रही है।
इससे प्रदेश के स्वास्थ्य संस्थानों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, जिससे मरीजों को सही समय पर सटीक जांच और बेहतर उपचार मिल सकेगा।
प्रदेश के 69 स्वास्थ्य संस्थानों में डिजिटल एक्स-रे, हाई-एंड अल्ट्रासाउंड मशीनें, आईसीयू तथा मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर जैसी उन्नत सुविधाएं सुनिश्चित की जाएंगी।
उन्होंने बताया कि जवाली नागरिक अस्पताल में 50 बेड के अतिरिक्त ब्लॉक का निर्माण कार्य और अस्पताल के रैनोवेशन कार्य युद्ध स्तर पर किए जा रहे हैं। इसके अलावा अस्पताल में नई एक्स-रे मशीन भी स्थापित कर दी गई हैं।
उन्होंने बताया कि एक्स-रे मशीन के लिए ट्रांसफॉर्मर लगाया जाएगा, जिसके लिए बिजली बोर्ड को 9 लाख की राशि जारी कर दी गई है। अस्पताल के रैनोवेशन कार्य के पूर्ण होते ही लोगों को एक्स-रे की सुविधा मिलना भी शुरू हो जाएगी।
उन्होंने बताया कि आज से अस्पताल में आयुष्मान व हिम केयर योजनाओं के अंतर्गत रोगियों को निशुल्क इलाज की सुविधा मिलना भी शुरू हो गई है।
उन्होंने अस्पताल प्रशासन को निर्देश दिए कि अल्ट्रासाउंड मशीन का उपयोग सही ढंग से किया जाए और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता दी जाए। मंत्री ने अस्पताल में अन्य स्वास्थ्य सेवाओं की भी समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार के लिए प्रतिबद्ध है और आने वाले समय में सरकारी अस्पतालों को और भी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा।
इस अवसर पर एसएमओ इशांत मोहम्मद, अतिरिक्त निदेशक कृषि राहुल कटोच, नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेंद्र राजू,कांग्रेस प्रवक्ता संसार सिंह संसारी,पूर्व ओबीसी संगठन के उपाध्यक्ष अश्वनी चौधरी, कांग्रेस नेता मनु शर्मा सहित अस्पताल का स्टाफ उपस्थित रहा।
बिलासपुर : 5 लाख में बेचने जा रहे थे सोने की नकली ईंटें- झंडूता पुलिस ने दबोचा
मुख्यमंत्री सुक्खू ने परिवार सहित त्रिवेणी संगम में लगाई डुबकी
हरिपुर में शिवरात्रि से पहले खुदाई में निकला शिव मंदिर, लोगों की मेहनत लाई रंग