शिमला। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को प्रयागराज महाकुंभ में पत्नी कमलेश ठाकुर व परिवार के सदस्यों के साथ त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। इस अवसर पर उन्होंने पूजा-अर्चना भी की।
ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा, "आज परिवार के साथ महाकुंभ त्रिवेणी संगम में स्नान कर समस्त प्रदेशवासियों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की प्रार्थना की।
त्रिवेणी सदियों से केवल एक जलधारा नहीं है। यह हमारी आस्था, परंपरा और समरसता का जीवंत प्रतीक है। यहां लहरें पूर्वजों की श्रद्धा, संकल्पों और सनातन मूल्यों की साक्षी हैं।
पीढ़ियाँ बदलीं, समय आगे बढ़ा, पर इस पावन संगम ने हर युग में मानवता को एक सूत्र में पिरोने का कार्य किया है। प्रयाग की महत्ता अडिग है, अनंत है। जय तीर्थराज प्रयाग। जय माँ गंगे। "
इस अवसर पर उन्होंने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की। मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार सुनील शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित रहे।