कुनिहार मंडल वन मित्र भर्ती : यहां होंगे फिजिकल टेस्ट, 8 फरवरी को पहुंचें पुरुष
ewn24news choice of himachal 05 Feb,2024 12:53 am
महिला प्रार्थियों का फिजिकल टेस्ट 9 फरवरी को
सोलन। वन मित्र योजना के तहत शारीरिक मापदंड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा वन मंडल कुनिहार में 8 व 9 फरवरी को आयोजित होगी।
वन मंडल कुनिहार में वन मित्र योजना के तहत प्रतिभागियों का शारीरिक मापदंड परीक्षण कार्यक्रम (फिजिकल टेस्ट) निर्धारित कर दिया गया है। यह जानकारी मुख्य अरण्यपाल बिलासपुर वन वृत्त अनिल कुमार शर्मा ने दी।
उन्होंने कहा कि अर्की में डिग्री कॉलेज बातल, दाड़लाघाट में वन विश्राम गृह दाड़लाघाट, कुनिहार में वन विश्राम गृह कुनिहार तथा कुठार में शारीरिक मापदण्ड एवं शारीरिक दक्षता परीक्षा बनलगी में आयोजित की जाएगी। सभी स्थानों पर यह कार्यक्रम प्रातः 9.00 बजे से आरंभ होगा।
मुख्य अरण्यपाल ने कहा कि यदि किसी कारण निर्धारित दिवस पर यह प्रक्रिया नहीं हो पाती है तो प्रार्थियों को उसी समय अगली तिथि बता दी जाएगी।