रेखा चंदेल/ झंडूता। शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल जिला बिलासपुर के झंडूता ब्लॉक का पहला सीबीएसई (CBSE) स्कूल है। यह एक ऐसा स्कूल जहां बच्चों को उन्नत शिक्षा देने का प्रयास किया जाता है। यह स्कूल 42 पंचायत को कवर करता है।
इन 42 पंचायत के बच्चों न केवल शिक्षा पर बल दिया जाता है, बल्कि बच्चों के सर्वांगीण विकास पर भी काम किया जाता है। स्कूल में बच्चों के पढ़ाई के अलावा सेहत का ही ख्याल नहीं रखा जाता बल्कि संगीत और खेलों में भी छात्रों को प्रशिक्षित किया जाता है।
इसके लिए स्कूल में संगीत, शारीरिक शिक्षा और विज्ञान की शिक्षा पर विशेष ध्यान दिया जाता है। यहां बच्चों को शास्त्रीय संगीत, नृत्य और विभिन्न प्रकार के खेलों में प्रशिक्षित किया जाता है।
फैसिलिटी की बात करें तो स्कूल में विज्ञान प्रयोगशाला, गणित प्रयोगशाला, बड़ी लाइब्रेरी और संगीत कक्ष सहित अन्य आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं। यहां बच्चों को केवल किताबी ज्ञान नहीं दिया जाता, बल्कि उन्हें व्यावहारिक कार्यों के माध्यम से भी सिखाया जाता है।