Breaking News

  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

शिक्षण संस्थान बंद : शिक्षकों की उपस्थिति पर सवाल, संघ ने उठाई आवाज

ewn24 news choice of himachal 25 Aug,2025 10:54 pm


    राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ ने सचिव शिक्षा से पुनर्विचार की मांग की


    राकेश चंदेल/बिलासपुर। हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी से अति भारी बारिश के चलते संबंधित जिलों के उपायुक्त आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 की शक्तियों का प्रयोग करते हुए शिक्षण संस्थानों को बंद करने के आदेश जारी कर रहे हैं।

    ऐसे हालात में जहां विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए छुट्टियां दी जा रही हैं, वहीं शिक्षा सचिवालय द्वारा जारी आदेशों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण कर्मचारियों को स्कूलों में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने के निर्देश दिए गए हैं।

    संघ का कहना है कि बच्चों की अनुपस्थिति में स्कूलों में शिक्षकों और गैर-शिक्षण स्टाफ के पास कार्य लगभग न के बराबर रह जाता है। ऐसे में यह निर्णय न केवल अव्यावहारिक है, बल्कि शिक्षण दिवसों की क्षतिपूर्ति में भी सहायक नहीं है।

    राजकीय प्राथमिक शिक्षक संघ हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष जगदीश शर्मा व महासचिव संजय पीसी ने कहा कि यदि इस अवधि में शिक्षकों और स्टाफ को भी छुट्टी दे दी जाती और बाद में इन दिनों की क्षतिपूर्ति करवाई जाती, तो विद्यार्थियों को अतिरिक्त शिक्षण दिवस मिल पाते और पढ़ाई का नुकसान भी नहीं होता।

    संघ ने सचिव शिक्षा हिमाचल प्रदेश से इस आदेश पर पुनर्विचार कर शिक्षकों व गैर-शिक्षण कर्मचारियों को राहत देने का आग्रह किया है।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather