Breaking News

  • उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री की पुत्री डॉ. आस्था अग्निहोत्री एवं सचिन शर्मा का ‘आशीर्वादोत्सव’
  • बिलासपुर : सुमन चड्ढा ने बढ़ाया मान-शॉटपुट, डिस्कस थ्रो व 100 मीटर दौड़ में जीता स्वर्ण पदक
  • धमेटा के समकड़ में फंदे से झूलती मिली विवाहिता, साढ़े तीन साल पहले की थी लव मैरिज
  • हमीरपुर हैवानियत मामला : ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, देह रखकर शिमला-मटौर एनएच किया जाम
  • हमीरपुर : हैवानियत की भेंट चढ़ी रंजना, दिव्यांग बेटे के सिर से उठा मां का साया
  • ज्वालामुखी : मिट्ठू टेंट हाउस गोदाम में भीषण अग्निकांड, डेढ़ करोड़ रुपए का नुकसान
  • NSIC मंडी में निशुल्क कौशल विकास प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों में एडमिशन शुरू
  • आर्य मर्यादाओं के अग्रदूत विपन महाजन को दिल्ली में मिला अंतरराष्ट्रीय सम्मान
  • विदेशों में नर्सों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने शुरू किया ओवरसीज रोजगार प्रोजेक्ट
  • नादौन : सीएम सुक्खू मंझेली और कड़साई में ने बांटी सौगात, सुनीं जनसमस्याएं

हिमाचल : फल मंडियों में पहुंचा सेब, आढ़ती और बागवानों के समक्ष बड़ी चुनौती

ewn24news choice of himachal 30 Jun,2023 11:30 pm

    बोले-सेब किलो के हिसाब से खरीदना संभव नहीं

    शिमला। हिमाचल प्रदेश में फल मंडियों में सेब ने दस्तक दे दी है। सेब की दस्तक के साथ सेब सीजन टाइडमेन सेब के साथ धीमी गति से शुरू हो गया है। शुक्रवार को राजधानी शिमला स्थित ढली फल मंडी में सेब की बोली लगी, जहां हिमाचल सरकार द्वारा की गई नई व्यवस्था के तहत पहली बार सेब किलो के हिसाब से खरीदा गया। फल मंडी में टाइडमेन सेब 40 से 100 रुपए प्रतिकिलो बिका।
    किन्नौर : भावा खड्ड में गिरी कार, एक महिला की गई जान-पांच घायल

    वहीं, सेब तो मंडियों में पहुंच चुका है, लेकिन सेब आढ़ती और बागवान नाखुश नजर आए हैं। इसका कारण नई व्यवस्था है। ढली फल मंडी में आढ़ती ज्ञान सिंह ने कहा कि सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार मंडी में इस बार सेब किलो के हिसाब से बिक रहा है और शुक्रवार की बात करें तो आज फल मंडी में टाइडमेन सेब 40 से 100 रुपए प्रतिकिलो बिका, लेकिन इस वर्ष सेब को किलो के हिसाब से खरीदना संभव नहीं है।
    विदेशी सेब पर आयात शुल्क कम करने पर बिफरी हिमाचल कांग्रेस-घेरी मोदी सरकार

     

    आढ़ती का कहना है कि बागवान बिना बजन किए सेब मंडी ला रहे हैं, लेकिन नई व्यवस्था के तहत आढ़ती 24 किलो से ज्यादा सेब नहीं खरीद सकता है। उनका कहना है कि बिना यूनिवर्सल कार्टन के सेब को किलो के हिसाब से खरीदना संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से भी मांग की है कि सरकार बागवानों पर भी दबाव डाले कि वे सेब को 24 किलो के हिसाब से पेटी में भरकर लाएं।
    सुगनाड़ा के वार्ड एक में पानी की किल्लत, खाली घड़े के साथ धरने को चेताया

     

    वहीं, सेब लेकर मंडी पहुंचे बागवान का कहना भी है कि बिना यूनिवर्सल कार्टन सेब को किलो के हिसाब से खरीदने में बागवानों को नुकसान हो रहा है। पेटियों में सेब 28 से 32 किलो तक आ रहा है, लेकिन आढती 24 किलो के हिसाब से खरीद रहा है, जिससे बागवानों काफी नुकसान हो रहा है। सरकार या तो यूनिवर्सल कार्टन लागू करे नहीं तो सेब पेटियों के हिसाब से पुरानी व्यवस्था के तहत बिकना चाहिए, ताकि बागवानों को नुकसान ना हो।



     


    चंबा : कार में लगी आग, हैंडब्रेक से रोकने पर हो गई लॉक, BSF जवान की गई जान 


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए जुड़ें EWN24 NEWS की वेबसाइट https://ewn24.in/ फेसबुक https://www.facebook.com/ewn24 और यूट्यूब https://www.youtube.com/@ewn24news/videos के साथ

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather