रेखा चंदेल/घुमारवीं। सोने-चांदी के पारंपरिक और आधुनिक डिजाइन के आभूषण, ब्राइडल सेट, नेकलेस, कंगन, झुमके, अंगूठियां व विशेष अवसरों के लिए आकर्षक कलेक्शन लोगों का आकर्षित कर रही हैं। एक बार जो देख रहा बस देखते ही रह जा रहा है।
सोलन के प्रसिद्ध आभूषण प्रतिष्ठान वर्मा ज्वैलर्स द्वारा घुमारवीं शहर के जगन पैलस में एक भव्य ज्वैलरी प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी को लेकर शहरवासियों, विशेषकर महिलाओं और युवा वर्ग में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
प्रदर्शनी में सोने-चांदी के पारंपरिक एवं आधुनिक डिजाइन के आभूषण, ब्राइडल सेट, नेकलेस, कंगन, झुमके, अंगूठियां तथा विशेष अवसरों के लिए आकर्षक कलेक्शन प्रस्तुत किया गया है। शादी-समारोह और त्योहारों के मद्देनजर ग्राहकों को लेटेस्ट डिजाइन और विशेष ऑफर भी उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।
प्रदर्शनी आयोजक शीष राम शर्मा ने बताया कि प्रदर्शनी का उद्देश्य घुमारवीं और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतरीन गुणवत्ता के आभूषण स्थानीय स्तर पर उपलब्ध करवाना है, ताकि उन्हें दूर शहरों का रुख न करना पड़े। प्रदर्शनी स्थल पर सुरक्षा और ग्राहकों की सुविधा का विशेष ध्यान रखा गया है।
स्थानीय लोगों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रदर्शनी से न केवल ग्राहकों को लाभ मिलता है, बल्कि शहर की व्यावसायिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलता है। वर्मा ज्वेलर के हेड वरुण गर्ग ने बताया कि यह प्रदर्शनी सीमित समय के लिए आयोजित की गई है, इसलिए आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इसका लाभ उठाने की अपील की है।