शिमला। हिमाचल प्रदेश की प्रतिष्ठित कंपनी इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड शिमला पुरुष अभ्यर्थियों के लिए विदेश में नौकरी का शानदार अवसर लेकर आई है। दुबई की प्रसिद्ध साउंडलाइन कंपनी के लिए इलेक्ट्रीशियन 50, प्लंबर 30, डक्टमैन 10, कंस्ट्रक्शन हेल्पर्स 60, आईटीआई ट्रेड्स ऑल राउंडर मिस्त्री 20, स्टील फिक्सर 40, सिक्योरिटी गार्ड 50 पद भरे जाएंगे। यह पद दुबई में भरे जाएंगे। वहीं, जीएनएम 60, बीएससी नर्सिंग 60 और इलेक्ट्रीशियन 50 पद जर्मनी के लिए हैं। यह जानकारी सीनियर रिक्रूटमेंट ऑफिसर किरन ठाकुर द्वारा दी गई।
इच्छुक अभ्यर्थी 25 और 26 फरवरी को इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड ट्रेनिंग सेंटर, बामटा चौक, बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) और 27 तथा 28 फरवरी को एसएफसी इंटरनेशनल सेंटर, नियर ग्रामीण बैंक पुग, सुंदरनगर, डिस्ट्रिक्ट मंडी, हिमाचल प्रदेश में आयोजित कैंपस साक्षात्कार में भाग ले सकते हैं।
साक्षात्कार का समय सुबह 10:30 बजे से शाम 3 बजे तक रहेगा। अभ्यर्थी अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ उपस्थित हों। आवश्यक दस्तावेजों में आधार कार्ड की प्रति, शैक्षणिक योग्यता के प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं, डिप्लोमा या आईटीआई), अनुभव प्रमाण पत्र (यदि उपलब्ध हो), पासपोर्ट की मूल प्रति एवं फोटोकॉपी तथा दो पासपोर्ट साइज फोटो शामिल हैं। दस्तावेज सत्यापन के पश्चात ही अभ्यर्थी साक्षात्कार में भाग ले सकेंगे।
शैक्षणिक योग्यता दसवीं, बारहवीं, डिप्लोमा, आईटीआई या उससे अधिक निर्धारित की गई है। आयु सीमा 21 वर्ष से 40 वर्ष रखी गई है। सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए लंबाई 5 फुट 9 इंच तथा वजन 60 किलोग्राम अनिवार्य है एवं उम्मीदवार के शरीर पर किसी भी प्रकार का दृश्य टैटू नहीं होना चाहिए।
चयनित उम्मीदवारों को 45,000 से 300000 प्रति माह वेतन प्रदान किया जाएगा। साथ ही कंपनी की ओर से मेडिकल, रहने की सुविधा, ट्रांसपोर्टेशन तथा इंश्योरेंस की सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। जो उम्मीदवार साक्षात्कार में उत्तीर्ण होंगे, उन्हें मौके पर ही ऑफर लेटर प्रदान किया जाएगा तथा विस्तृत जानकारी चयन-पत्र में दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए 9418217918, 8221862918 पर संपर्क कर सकते हैं।