Breaking News

  • घुमारवीं : सरकारी भूमि पर अवैध कब्जा, दर-दर भटक रहा काथला गांव का दिव्यांग
  • ग्लासी क्रिकेट प्रतियोगिता : हार्सेज इलेवन ने जीती ट्रॉफी, राइजिंग स्टार उपविजेता
  • सोलन : गुस्से में हैवान बना पति, शादी के तीन माह बाद ही ले ली पत्नी की जान
  • कोल्ड स्टोर बनाएं बागवान, उद्यान विभाग देगा 50 प्रतिशत सब्सिडी
  • सत्र 2026-27 के लिए निजी स्कूलों की मान्यता प्रक्रिया शुरू, ऑनलाइन करें आवेदन
  • देहरा युकां ब्लॉक अध्यक्ष सुमित ठाकुर बोले- केंद्रीय बजट हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ धोखा
  • जर्मनी में नौकरी का सुनहरा मौका : 200 पदों के लिए इंटरव्यू-अच्छी सैलरी
  • घुमारवीं में कबीर पंथी समाज का हुंकार, यूजीसी एक्ट का किया समर्थन
  • बर्फबारी के बीच डोडरा क्वार से एयरलिफ्ट की बुजुर्ग महिला, पीजीआई में एडमिट
  • बिना नया टैक्स लगाए विकास को दी गई गति, हर वर्ग के हित में केंद्रीय बजट : राजेंद्र गर्ग

ऊना : गगरेट और दौलतपुर चौक में नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित

ewn24 news choice of himachal 12 Dec,2025 5:40 pm


    ऊना। जिला ऊना प्रशासन ने उपमंडल गगरेट के अंतर्गत नगर पंचायत गगरेट और नगर पंचायत दौलतपुर चौक में यातायात व्यवस्था को बेहतर करने के लिए नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन घोषित किए हैं।

    डीसी ऊना जतिन लाल ने मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 115 और 117 के तहत वाहनों के उपयोग, पार्किंग और ठहराव से संबंधित आदेश जारी किए हैं। उन्होंने बताया कि यह निर्णय सार्वजनिक सड़कों पर अवैध पार्किंग, अनियंत्रित वेंडिंग और इससे उत्पन्न होने वाली यातायात बाधाओं को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।



    विदेश में नौकरी का सपना होगा पूरा : इलेक्ट्रीशियन, प्लंबर सहित कई पदों पर भर्ती



    इन आदेशों का मुख्य उद्देश्य क्षेत्र में सुचारू यातायात, जन-समुदाय की सुरक्षा, तथा स्थानीय किसानों और वेंडर्स के हितों की रक्षा सुनिश्चित करना है, ताकि सभी को बेहतर, सुरक्षित और व्यवस्थित आवागमन उपलब्ध हो सके। आदेशों के मुताबिक होशियारपुर-गगरेट-मुबारिकपुर सड़क पर गगरेट बस स्टैंड से आर्मी ग्राउंड तक लगभग 700 मीटर के हिस्से को नो पार्किंग और नो वेंडिंग ज़ोन बनाया गया है।

    यात्रियों के चढ़ने-उतरने के लिए बसें गगरेट बस स्टैंड और आर्मी ग्राउंड गगरेट के सामने स्थित बस स्टॉपेज पॉइंट का उपयोग करेंगी। आर्मी ग्राउंड गगरेट स्थित स्टॉपेज पॉइंट पर एक समय में केवल एक बस को ही रुकने की अनुमति है, जिसकी अवधि 5 मिनट से अधिक नहीं होगी।


    कांगड़ा : गाड़ी में फुट मैट के नीचे छिपाया था चिट्टा, तीन युवक गिरफ्तार



    वहीं, दौलतपुर-गगरेट-ऊना रोड पर हिमालयन मेडिकल स्टोर से केसीसी बैंक शाखा गगरेट तक लगभग 400 मीटर का यह हिस्सा सड़क के दोनों ओर पार्किंग और वेंडिंग के लिए निषेध किया गया है। बसें यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए सीएचसी गगरेट के पास हिमालयन मेडिकल स्टोर के सामने और केसीसी बैंक गगरेट के सामने स्थित निर्धारित स्टॉपेज पॉइंट का उपयोग करेंगी। एक समय में एक ही बस को स्टॉपेज पॉइंट पर रुकने की अनुमति है, जो 5 मिनट से अधिक नहीं होनी चाहिए।

    उपायुक्त ने बताया कि यातायात की सुगम आवाजाही के लिए गगरेट बाजार में भारी मालवाहक वाहनों का प्रवेष प्रतिबंधित रहेगा। उन्होंने बताया कि होषियारपुर से ऊना आने वाले मालवाहक वाहन आषापुरी-गगरेट चौक-षिववाड़ी चौक- बाईपास- पुलिस स्टेषन गगरेट कलोह रोड पर होते हुए ऊना पहुंचेंगे। होषियारपुर से दौलतपुर चौक जाने वाले मालवाहक वाहन आषापुरी- गगरेट चौक-दौलतपुर चौक रूट से अपने गंतव्य पर पहुंचेंगे।

    दौलतपुर चौक से ऊना जाने वाले भारी वाहन अम्बोटा- बाईपास रोड- षिववाडी चौक-इंडस्ट्रियल एरिया- पुलिस स्टेषन गगरेट कलोह होते हुए ऊना पहुंचेंगे। इसके अलावा ऊना से दौलतपुर चौक जाने वाले भारी वाहन कलोह- बाईपास रोड-पुलिस स्टेषन गगरेट- षिववाडी चौक- अम्बोटा रूट से होते हुए दौलतपुर चौक पहुंचेंगे।


    10वीं और 12वीं की वार्षिक परीक्षा के प्रवेश पत्र करवाएं जमा, बोर्ड ने जारी किया नोटिस



    ये रहेंगे पार्किंग स्थल

    उन्होंने बताया कि गगरेट बाज़ार में आने वाले दो पहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग जोन बनाए गए हैं। इनमें एसडीएम कार्यालय के नजदीक आर्मी ग्राउंड गगरेट में फ्री पार्किंग की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी। वहीं, रेस्ट हाउस रोड गगरेट के साथ नगर पंचायत पार्किंग -। पर पेड पार्किंग तथा बस स्टैंड पर नगर पंचायत पार्किंग -।। में पार्किंग की व्यवस्था पूर्णतः निःशुल्क रहेगी। इसके साथ ही, वार्ड नंबर 5 ब्लॉक क्वार्टर्स ( अपोजिट सोहन स्वीट्स) के नजदीक पशुपालन की पार्किंग पूर्णतः फ्री रहेगी।

    नगर पंचायत दौलतपुर चौक में भी नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन निर्धारित

    जतिन लाल ने बताया कि मुबारिकपुर-दौलतपुर चौक-तलवाडा रोड पर दौलतपुर बस स्टैंड से ढोलवाहा चौक तक लगभग 1 किलोमीटर के क्षेत्र को नो पार्किंग और नो वेंडिंग जोन बनाया गया है। साथ ही, बसें यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए दौलतपुर चौक बस स्टैंड और ढोलवाहा चौक पर निर्धारित ठहराव प्वाइंट्स का उपयोग करेंगी। इसके अतिरिक्त ढोलवाहा चौक पर यात्रियों को चढ़ाने और उतारने के लिए एक समय में केवल एक बस को ही रुकने की अनुमति है।

    दौलतपुर चौक में ये रहेंगे पार्किंग स्थल


    दौलतपुर चौक बाजार में आने वाले दोपहिया और चार पहिया वाहनों के यात्रियों के लिए पार्किंग स्थल चिन्हित किए गए हैं। इनमें दौलतपुर चौक बस स्टैंड पर नगर पंचायत पार्किंग । और वार्ड नंबर 1 ढोलवाहा चौक पर नगर पंचायत पार्किंग -।। स्थलों को पार्किंग जोन बनाया गया है। इन दोनों पार्किंग स्थलों पर पार्किंग की सुविधा पूर्णतः निःशुल्क रहेगी।


    विदेश में सिक्योरिटी गार्ड की बंपर भर्ती : दुबई का नामी ग्रुप दे रहा नौकरी-कांगड़ा में इंटरव्यू 



    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    बगलामुखी मंदिर के पास अनियंत्रित ट्रक ने रौंद डाले पंजाब के दो युवक



    विदेश में ड्राइविंग का बढ़िया मौका : दुबई की कंपनी में भर्ती-कांगड़ा में इंटरव्यू


    HPRCA : पटवारी के 530 और नर्सों के 312 पदों पर भर्ती, यहां करें आवेदन



    हिमाचल में 270 पदों पर सरकारी नौकरी, आज से करें ऑनलाइन आवेदन



    10वीं पास पुरुषों को मौका : बद्दी की कंपनी कर रही सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती



    टाटा मोटर्स सहित अन्य नामी कंपनियों में नौकरी का मौका, ITI हमीरपुर में होंगे कैंपस इंटरव्यू






Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather