Breaking News

  • नूरपुर : जिला स्तरीय नागनी माता मेले का भव्य शुभारंभ : शोभायात्रा में पहुंचे डीसी कांगड़ा
  • HPBOSE 10th Result : पुनर्मूल्यांकन और पुनर्निरीक्षण का परिणाम जारी, ऐसे करें चेक
  • कैंसर से हारीं HPCU कर्मचारी रमन देवी, अनाथ हुए बच्चों की मदद के लिए भावुक अपील
  • हिमाचल में रेड अलर्ट : 20 और 21 जुलाई को भारी से अत्यंत भारी बारिश की चेतावनी, रहें सावधान
  • मंडी में आज शाम 4 बजे बजेगा सायरन : डीसी अपूर्व देवगन की अपील-यह केवल टेस्टिंग, घबराएं नहीं
  • चंबा में आफत की बारिश : मूसलाधार बरसात के बाद कई मुख्य मार्गों पर भूस्खलन, यातायात ठप
  • रट्टा मार पढ़ाई से मिलेगी मुक्ति : HPBOSE ने लिया ये ऐतिहासिक फैसला-जानें डिटेल
  • पालमपुर में HRTC बस में लगी भीषण आग : चालक की सूझबूझ से सुरक्षित बचे 30 यात्री
  • HPU क्षेत्रीय केंद्र खनियारा में 21 से 28 जुलाई तक होगी काउंसलिंग, सभी विषयों का शेड्यूल जारी
  • रिवालसर के हल्यातर आंगनबाड़ी केंद्र में भरी जाएगी सहायिका की वैकेंसी, 28 जुलाई को होंगे इंटरव्यू

मंडी कोर्ट परिसर में सनसनी : गवाही देने आई पत्नी पर पति ने फेंका अज्ञात केमिकल, तेजाब या जहर होने की आशंका

ewn24 news choice of himachal 20 Jun,2026 3:22 pm



    मंडी। हिमाचल प्रदेश के जिला न्यायालय मंडी परिसर से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाली एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। यहां शुक्रवार को अदालत में सुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर कोई अज्ञात संदिग्ध तरल पदार्थ छिड़क दिया।

    इस घटना के बाद कोर्ट रूम में हड़कंप मच गया। पीड़ित महिला की शिकायत पर सदर थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी तफ्तीश शुरू कर दी है।

    अदालत के भीतर हुई वारदात


    पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला और उसके पति के बीच पिछले कुछ समय से वैवाहिक विवाद चल रहा है, जिसका मामला अदालत में विचाराधीन है। शुक्रवार को रीमा (पत्नी मुकेश कुमार), निवासी गांव व डाकघर बग्गी, तहसील बल्ह, अपने इसी केस की पैरवी और सुनवाई के लिए कोर्ट रूम में मौजूद थी।

    महिला का आरोप है कि जब अदालत की कार्यवाही चल रही थी, तभी उसके ठीक पीछे खड़े उसके पति मुकेश कुमार ने चुपके से उस पर किसी अज्ञात द्रव (लिक्विड) का छिड़काव कर दिया। पीड़िता के मुताबिक, छिड़काव होते ही उसे अपने हाथ और पीठ पर अचानक तेज ठंडक का अहसास हुआ।

    हाथ में शीशी लेकर दोबारा हमले का प्रयास


    पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इस अचानक हुई हरकत से वह बुरी तरह सहम गई। जब उसने तुरंत अपना हाथ देखा तो उस पर तेल जैसा कोई चिपचिपा पदार्थ लगा हुआ था। जैसे ही वह पीछे मुड़ी, उसने देखा कि उसका पति मुकेश हाथ में एक छोटी शीशी लिए उसकी तरफ दोबारा कुछ फेंकने का प्रयास कर रहा था।

    महिला ने पुलिस के समक्ष आशंका जताई है कि कोर्ट परिसर में उस पर फेंका गया पदार्थ कोई जहरीला, नशीला या तेजाब जैसा खतरनाक रसायन हो सकता है, जिसे उसे गंभीर शारीरिक नुकसान पहुंचाने या जान से मारने की नीयत से लाया गया था।

    फॉरेंसिक टीम करेगी जांच, FIR दर्ज


    पीड़ित महिला की शिकायत के आधार पर सदर थाना पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी (FIR) दर्ज कर ली है।

    चूंकि मामला कोर्ट परिसर के भीतर का है, इसलिए पुलिस इसे बेहद संजीदगी से ले रही है। पुलिस ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं और महिला पर फेंके गए पदार्थ की सटीक प्रकृति (केमिकल कंपोजिशन) का पता लगाने के लिए राज्य फॉरेंसिक प्रयोगशाला (FSL) की टीम को भी जांच में शामिल किया है। पुलिस मामले के हर पहलू की गहनता से जांच कर रही है।

    HPBOSE : 9वीं व 11वीं के कंपार्टमेंट छात्र हो जाएं तैयार, इस दिन से शुरू होगी परीक्षा 




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल में इस माह अब तक 9 फीसदी कम बारिश, इन जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी 




    हिमाचल स्कूल शिक्षा बोर्ड ने मैट्रिक और जमा दो अनुपूरक परीक्षाओं की तिथि की घोषित 




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 



    मंडी की बोर्ड टॉपर अलीशा बनीं एक दिन की उपायुक्त, सुनीं जनसमस्याएं 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather