Breaking News

  • जवाली मां-बेटी मामला : घटनास्थल पर दोबारा पहुंची पुलिस, मिला लेटर और मोबाइल
  • एक्शन मोड में पुलिस : कांगड़ा और नूरपुर में खंगाले कूरियर सर्विस सेंटर और पार्सल
  • कांगड़ा घना निवासी अभिषेक डोगरा की बड़ी उपलब्धि, थाईलैंड में बढ़ाया हिमाचल का मान
  • बड़ा मौका : हमीरपुर में ITI पास और ग्रेजुएट्स के लिए सीधी भर्ती, 20 हजार तक सैलरी
  • HPPSC : मेडिकल एजुकेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए फिर बढ़ी आवेदन तिथि
  • Breaking : HPPSC ने बढ़ाई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि
  • देश सेवा का जज्बा : हिमाचल की बेटी अपेक्षा ने छोड़ी सरकारी नौकरी, भारतीय वायुसेना में बनीं नर्सिंग ऑफिसर
  • अब रास्ते में ही बेअसर होगा सांप का जहर : हिमाचल की 108 एम्बुलेंस में मिलेगा एंटी-स्नेक वैनम
  • हिमाचल और यूपी के 33 युवा दुबई में चमकाएंगे अपना भविष्य, 15-16 जुलाई को होंगे रवाना
  • शाहपुर के सिहोलपुरी में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, चतरेड़ व हाडा निवासी

ओमान तट के पास तेल टैंकर पर अमेरिकी हमला : हिमाचल के 23 वर्षीय आदित्य शर्मा की गई जान

ewn24 news choice of himachal 11 Jun,2026 2:02 pm


    डेक कैडेट के रूप में तैनात थे आदित्य



    हमीरपुर। ओमान तट के पास पलाऊ के झंडे वाले एक तेल टैंकर (MT Settebello) पर हुए भीषण अमेरिकी हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के एक युवा नाविक की दर्दनाक मौत हो गई। इस दुखद घटना की खबर मिलते ही मृतक के गांव गलोड़ और पूरे हमीरपुर जिले में शोक की लहर दौड़ गई है।


    कांगड़ा और चंबा में फिर कांपी धरती, सुबह सवेरे आया भूकंप-इस माह आंकड़ा 14 पहुंचा


    जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के रहने वाले 23 वर्षीय आदित्य शर्मा के रूप में हुई है। वह इस व्यावसायिक जहाज पर डेक कैडेट (probationary deck cadet) के रूप में तैनात थे और पिछले छह महीनों से काम कर रहे थे।


    चार साल बाद शुरू हुई रेल सेवा पर फिर लगा ग्रहण, मेंटेनेंस के नाम पर ट्रेन बंद  


    24 में से 21 भारतीय सुरक्षित, 3 की मौत


    यह हमला उस समय हुआ जब जहाज ओमान तट के पास रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण जलमार्ग से गुजर रहा था। अमेरिकी सेना के अनुसार, निर्देशों का पालन न करने और नाकाबंदी के उल्लंघन के संदेह में विमान से जहाज के इंजन रूम पर सटीक निशाना साधा गया।

    हमले के समय जहाज पर कुल 24 भारतीय नाविक मौजूद थे। इनमें से 21 भारतीय नाविकों को सुरक्षित बचा लिया गया है। शुरुआती रेस्क्यू ऑपरेशन में लापता हुए 3 भारतीय नाविकों की मौत की पुष्टि हो चुकी है, जिनमें आदित्य शर्मा भी शामिल थे। (अन्य दो मृतकों में उत्तर प्रदेश के इंजन फिटर शिवानंद चौरसिया और चीफ इंजीनियर पटनाला सुरेश शामिल हैं)।


    UAE में फैक्ट्री सहायक, जनरल हेल्पर की नौकरी, हिमाचल के युवा इस लिंक पर करें क्लिक 



    परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, जांच की मांग


    आदित्य की मौत की खबर मिलते ही उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतक के परिजनों और स्थानीय लोगों ने सरकार से मांग की है कि इस बात की गहन जांच होनी चाहिए कि कप्तान किसके आदेश पर जहाज को आगे ले गया था। साथ ही, परिजनों ने सांसद अनुराग ठाकुर, हिमाचल सरकार और विदेश मंत्रालय से आदित्य के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द वापस लाने की गुहार लगाई है।


    जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका 



    केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने की पुष्टि


    केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्वानंद सोनेवाल ने सोशल मीडिया (X) पर इस दुखद घटना की पुष्टि की। उन्होंने इस घटना को पूरे भारतीय समुद्री समुदाय के लिए एक 'अपूरणीय क्षति' बताया।

    उन्होंने कहा, "यह अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है कि पलाऊ के झंडे वाले MT Settebello पर हुए हादसे में लापता तीनों भारतीय नाविकों की मृत्यु हो गई है। मोदी सरकार इस मुश्किल घड़ी में शोक संतप्त परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि बचे हुए क्रू मेंबर्स की सुरक्षित वापसी और मृतकों के पार्थिव शरीर को उनके अंतिम संस्कार के लिए जल्द से जल्द भारत लाने की प्रक्रिया पूरी की जाए।"

    विदेश मंत्रालय (MEA) ओमान में भारतीय दूतावास के जरिए स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और इस तरह के व्यापारिक जहाजों पर हो रहे हमलों की कड़े शब्दों में निंदा करते हुए क्षेत्र में शांति बहाली की अपील की है।


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने जताया शोक


    मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने बुधवार को हॉर्मुज स्टेट में अमेरिकी हमले के दौरान एक तेल टैंकर पर कार्यरत नाविक आदित्य शर्मा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। आदित्य शर्मा हमीरपुर जिले के गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे।

    मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में राज्य सरकार परिवार के साथ मजबूती से खड़ी है। उन्होंने जिला प्रशासन को प्रभावित परिवार को हर संभव सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए।
    मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना तथा शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।



    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  


    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 




    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 




    भोरंज आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन 



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather