जून में अब तक कांगड़ा और चंबा में 10 बार कांपी धरती, 5.0 का लगा बड़ा झटका
ewn24 news choice of himachal 08 Jun,2026 7:58 pm
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के आंकड़ों के अनुसार
धर्मशाला। इस माह जून में अब तक चंबा और कांगड़ा में 10 बार धरती कांपी है। 5 जून को एक दिन में चार बार भूकंप रिकॉर्ड किया गया है। 5 जून का रात 10 बजकर 04 मिनट पर 5.0 तीव्रता के भूकंप ने सबको डरा दिया था। झटका इतना जोरदार था कि लोग घरों से बाहर निकल आए।
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के आंकड़ों के अनुसार 4 जून, 2026 को 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चंबा था। 5 जून को कांगड़ा में सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर धरती कांपी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.3 आकी गई है।
5 जून को रात 10 बजकर 04 मिनट पर 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके चंबा और कांगड़ा में महसूस किए गए। रात 11 बजकर 03 मिनट पर चंबा में 2.8 और 11 बजकर 52 मिनट पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया।
6 जून को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर चंबा में 2.1 और 11 बजकर 59 मिनट पर कांगड़ा में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, इसी दिन रात 10 बजकर 31 मिनट पर कांगड़ा में 2.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। 7 जून को चंबा में दोपहर बाद 3 बजकर 42 मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। 8 जून को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर चंबा में 2.2 तीव्रता का भूकंप आया है।
भूकंप आने पर क्या करें
अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं।
घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें।
भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।
घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।
अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें।
मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय ना हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।
भूकंप आने पर क्या ना करें
भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें।
किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी ना करें। भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें।
अगर आप भूकंप के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है।
भूकंप आने पर घर में हैं तो चलें नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।
भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।
भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं।
भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।