Breaking News

  • जवाली मां-बेटी मामला : घटनास्थल पर दोबारा पहुंची पुलिस, मिला लेटर और मोबाइल
  • एक्शन मोड में पुलिस : कांगड़ा और नूरपुर में खंगाले कूरियर सर्विस सेंटर और पार्सल
  • कांगड़ा घना निवासी अभिषेक डोगरा की बड़ी उपलब्धि, थाईलैंड में बढ़ाया हिमाचल का मान
  • बड़ा मौका : हमीरपुर में ITI पास और ग्रेजुएट्स के लिए सीधी भर्ती, 20 हजार तक सैलरी
  • HPPSC : मेडिकल एजुकेशन विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए फिर बढ़ी आवेदन तिथि
  • Breaking : HPPSC ने बढ़ाई असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती आवेदन की अंतिम तिथि
  • देश सेवा का जज्बा : हिमाचल की बेटी अपेक्षा ने छोड़ी सरकारी नौकरी, भारतीय वायुसेना में बनीं नर्सिंग ऑफिसर
  • अब रास्ते में ही बेअसर होगा सांप का जहर : हिमाचल की 108 एम्बुलेंस में मिलेगा एंटी-स्नेक वैनम
  • हिमाचल और यूपी के 33 युवा दुबई में चमकाएंगे अपना भविष्य, 15-16 जुलाई को होंगे रवाना
  • शाहपुर के सिहोलपुरी में चिट्टे के साथ दो युवक गिरफ्तार, चतरेड़ व हाडा निवासी

कांगड़ा और चंबा में फिर कांपी धरती, सुबह सवेरे आया भूकंप-इस माह आंकड़ा 14 पहुंचा

ewn24 news choice of himachal 11 Jun,2026 1:55 pm



    2.6 और 2.3 तीव्रता का लगा झटका



    धर्मशाला। कांगड़ा और चंबा में एक बार फिर भूकंप आया है। 11 जून, 2026 सुबह 5 बजकर 07 मिनट पर कांगड़ा में 2.6 तीव्रता का भूकंप आया है। वहीं, चंबा में सुबह 7 बजकर 13 मिनट पर चंबा में 2.3 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। 

    राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (National Center for Seismology) के आंकड़ों के अनुसार जून माह में अब तक 14 बार धरती कांपी है। 10 जून सुबह 8 बजकर 54 मिनट 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप का केंद्र चंबा था। रात 8 बजकर 04 मिनट पर लाहौल स्पीति में 2.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। 


    धर्मशाला : भारत-अफगानिस्तान वनडे मैच के दौरान पैराग्लाइडिंग एवं अन्य हवाई गतिविधियों पर रोक



    4 जून, 2026 को 2.6 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। रात करीब 9 बजकर 20 मिनट पर आए भूकंप का केंद्र चंबा था। 5 जून को कांगड़ा में सुबह 8 बजकर 52 मिनट पर धरती कांपी है। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 2.3 आकी गई है। 

    5 जून को रात 10 बजकर 04 मिनट पर 5.0 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप के झटके चंबा और कांगड़ा में महसूस किए गए। रात 11 बजकर 03 मिनट पर चंबा में 2.8 और 11 बजकर 52 मिनट पर 3.0 तीव्रता का भूकंप आया। 


    चार साल बाद शुरू हुई रेल सेवा पर फिर लगा ग्रहण, मेंटेनेंस के नाम पर ट्रेन बंद  



    6 जून को सुबह 11 बजकर 55 मिनट पर चंबा में 2.1 और 11 बजकर 59 मिनट पर कांगड़ा में 2.3 तीव्रता का भूकंप आया। वहीं, इसी दिन रात 10 बजकर 31 मिनट पर कांगड़ा में 2.1 तीव्रता का भूकंप रिकॉर्ड किया गया। 7 जून को चंबा में दोपहर बाद 3 बजकर 42 मिनट पर 2.5 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। 8 जून को दोपहर 1 बजकर 29 मिनट पर चंबा में 2.2 तीव्रता का भूकंप आया है। 



    भूकंप आने पर क्या करें



    1. अगर भूकंप के वक्त आप घर में हैं तो फर्श पर बैठ जाएं।
    2. घर में किसी मजबूत टेबल या फर्नीचर के नीचे बैठकर हाथ से सिर और चेहरे को ढकें।
    3. भूकंप के झटके आने तक घर के अंदर ही रहें और झटके रुकने के बाद ही बाहर निकलें।
    4. अगर रात में भूकंप आया है और आप बिस्तर पर लेटे हैं तो लेटे रहें, तकिए से सिर ढक लें।
    5. घर के सभी बिजली स्विच को ऑफ कर दें।
    6. अगर आप भूकंप के दौरान मलबे के नीचे दब जाएं तो किसी रुमाल या कपड़े से मुंह को ढक लें।
    7. मलबे के नीचे खुद की मौजूदगी को जताने के लिए पाइप या दीवार को बजाते रहें, ताकि बचाव दल आपको तलाश सके। अगर आपके पास कुछ उपाय ना हो तो चिल्लाते रहें और हिम्मत ना हारें।



    भूकंप आने पर क्या ना करें



    1. भूकंप के वक्त अगर आप घर से बाहर हैं तो ऊंची इमारतों और बिजली के खंभों से दूर रहें।
    2. अगर आप गाड़ी चला रहे हो तो उसे रोक लें और गाड़ी से बाहर ना निकलें।
    3. किसी पुल या फ्लाईओवर पर गाड़ी खड़ी ना करें। भूकंप के समय अगर आप घर में हैं तो बाहर ना निकलें।
    4. अगर आप भूकंप के वक्त मलबे में दब जाएं तो माचिस बिल्कुल ना जलाएं। इससे गैस लीक होने की वजह से आग लगने का खतरा हो सकता है।
    5. भूकंप आने पर घर में हैं तो चलें नहीं। सही जगह ढूंढें और बैठ जाएं। घर के किसी कोने में चले जाएं, कांच, खिड़कियों, दरवाज़ों और दीवारों से दूर रहें।
    6. भूकंप के वक्त लिफ्ट के इस्तेमाल बिल्कुल ना करें। साथ ही कमज़ोर सीढ़ियों का इस्तेमाल भी न करें। क्योंकि लिफ्ट और सीढ़ियां दोनों ही टूट सकती हैं।
    7. भूकंप में अगर मलबे में दब जाएं तो ज़्यादा हिले नहीं और धूल ना उड़ाएं। आपके आप-पास जो चीज मौजूद हो उसी से अपनी मौजूदगी जताएं।
    8. भूकंप के दौरान आप पैनिक न करें और किसी भी तरह की अफवाह न फैलाएं।


    हिमाचल में 1400 से अधिक सरकारी पदों पर भर्ती को मंजूरी, कैबिनेट के फैसले जानें विस्तार से  




    हिमाचल और देश दुनिया से जुड़ी हर बड़ी अपडेट पाएं अपने फोन पर, जुड़े WhatsApp ग्रुप के साथ 



    हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने SET-2026 की अस्थाई उत्तर कुंजी की जारी-यहां देखें 




    भोरंज आंगनवाड़ी भर्ती : कार्यकर्ता और सहायिका के पदों के लिए 27 जून तक करें आवेदन 




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather