Breaking News

  • मुंबई के जुहू में अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर अंधाधुंध फायरिंग : बाल-बाल बचे, ड्राइवर व एक व्यक्ति घायल
  • HPPWD शिमला में ड्राइवर के पदों पर भर्ती : जानें योग्यता, चयन प्रक्रिया और आवेदन की पूरी जानकारी
  • चंबा में हादसा : शल्यूंड नाले के पास गहरी खाई में गिरी कार, टिकरू स्कूल की अध्यापिका की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • भरवाईं चौक पर हादसा : ट्रैफिक जाम खुलवा रहे SI राजेश कुमार की दो बसों के बीच फंसने से गई जान
  • आईटीआई धर्मशाला में 21 अक्तूबर को कैंपस इंटरव्यू, ट्रेनिंग में मिलेगी फ्री रहने की सुविधा
  • कांगड़ा : चिट्टे के साथ पकड़ा 19 साल का युवक, दरगेला का रहने वाला
  • शिमला में तड़के हिली धरती, महसूस किए गए भूकंप के झटके, तीव्रता 4.1 दर्ज
  • कुल्लू दशहरा 2026 : यातायात रूट बदला, नो-पार्किंग और नई पार्किंग लिस्ट जारी-देखें ट्रैफिक गाइडलाइन
  • कांगड़ा के विकास को पंख : धर्मशाला में अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस इंडोर आइस स्केटिंग रिंक और सीवरेज संयंत्र की सौगात

समतैहण ठाकुरद्वारा मंदिर मार्ग : स्थानीय लोगों की आपसी रंजिश से अटका काम-श्रद्धालु परेशान

ewn24 news choice of himachal 17 Sep,2025 9:40 pm


    राकेश चंदेल/बिलासपुर। श्री नयना देवी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले गांव समतैहण का ठाकुर द्वारा मंदिर आस्था का बड़ा केंद्र माना जाता है। रोजाना यहां सैकड़ों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाएँ लेकर पहुंचते हैं, लेकिन मंदिर तक पहुंचने वाला मार्ग लंबे समय से खस्ताहाल है। सड़क की टूटी-फूटी हालत श्रद्धालुओं के लिए मुसीबत बनी हुई है।

    लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने कई बार इस मार्ग को दुरुस्त करने का प्रयास किया, लेकिन स्थानीय निवासियों की आपसी रंजिश हर बार आड़े आ जाती है। जैसे ही विभागीय कर्मचारी काम शुरू करने मौके पर पहुंचे, विवाद खड़ा हो गया और उन्हें खाली हाथ लौटना पड़ा।

    पीडब्ल्यूडी के एसडीओ अछर सिंह ने बताया कि हमने कई बार कर्मचारियों को मौके पर भेजा। मैं स्वयं भी वहाँ गया और लोगों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे मानने को तैयार नहीं हुए।

    स्थानीय विवाद और विभाग की असमर्थता का खामियाजा सबसे ज्यादा श्रद्धालुओं को उठाना पड़ रहा है। उनका कहना है कि मंदिर मार्ग को जल्द से जल्द दुरुस्त किया जाए, ताकि उन्हें अपनी धार्मिक आस्था पूरी करने में कठिनाई न हो।

     

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather