Breaking News

  • कांगड़ा : कच्छियारी बाई पास फोरलेन पर चिट्टे के साथ पकड़ा नशा तस्कर
  • कंडवाल चरस मामला : जवाली का कुख्यात तस्कर शुभकर्ण चंडीगढ़ से गिरफ्तार
  • पच्छाद में मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा जल्द, किए जाएंगे करोड़ों के लोकार्पण व शिलान्यास
  • बैजनाथ हत्या मामला : शादीशुदा महिला के साथ था अफेयर, पति ने ले ली जान
  • हिमाचल : नेपाल जा रहा ट्रैवलर कुमारसैन में पलटा, 29 लोग घायल
  • कांगड़ा : चरस मामले में तीसरा व मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, कुल्लू से दबोचा
  • अंडर-19 स्टेट लेवल इंडोर गेम्स में छाए शिवा गुरुकुल इंटरनेशनल स्कूल के होनहार खिलाड़ी
  • नूरपुर : खैरियां स्कूल के उपेश राणा का अंडर-19 राज्य स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता के लिए हुआ चयन
  • झंडूता : जब्बलू के लोग परेशान, सड़क की हालत खस्ता, बस सुविधा भी नाममात्र
  • दुबई में सिक्योरिटी गार्ड की नौकरी, कांगड़ा में इंटरव्यू, एक दिन बचा शेष

घुमारवीं के गल्याना की प्रियदर्शनी बनी ऑफिसर, पास की ये परीक्षा

ewn24 news choice of himachal 25 Jun,2025 7:26 pm


    असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर पद पर चयन


    रेखा चंदेल/झंडूता। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने एलाइड सर्विसेज एग्जाम 2023 का फाइनल रिजल्ट घोषित किया है। इसमें घुमारवीं शहर के साथ लगते गांव गल्याना की बेटी प्रियदर्शिनी का असिस्टेंट स्टेट टैक्स एंड एक्साइज ऑफिसर के पद पर चयन हुआ है। यह पद नियमित आधार पर भरा गया है। मेरिट में उनका 13 स्थान है।


    प्रियदर्शनी के पिता राकेश धर्माणी कोष एवं लेखा मुख्यालय शिमला में डिप्टी डायरेक्टर ट्रेजरी के पद पर कार्यरत हैं। माता वसुंधरा धर्माणी गृहिणी व लेखिका हैं।प्रियदर्शनी की प्रारंभिक शिक्षा हिम सर्वोदय सीनियर सेकेंडरी स्कूल घुमारवीं से हुई है। सेकेंडरी व सीनियर सेकेंडरी की पढ़ाई डीएवी घुमारवीं व डीएवी बिलासपुर से की है।


    तत्पश्चात इन्होंने इकोनॉमिक्स ऑनर्स में स्नातक की पढ़ाई की।  इसके बाद पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ से इकोनॉमिक्स  स्नातकोत्तर की पढ़ाई की तथा पिछले 2 साल से प्रशासनिक सेवाओं की परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थीं।प्रियदर्शिनी के दादा नंदलाल धर्मांणी सेवानिवृत्त अध्यापक व समाजसेवी हैं। बिलासपुर लेखक संघ ने  प्रियदर्शिनी  की उपलब्धि पर उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं। बता दें कि वसुंधरा धर्मांणी संघ की सदस्य हैं तथा साहित्य से जुड़ी हैं।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather