ऋषि महाजन/नूरपुर। जन जागृति सेवा संगठन रैहन ने रविवार को राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रैहन जिला कांगड़ा में नेता जी सुभाष चंद्र बोस की जयंती धूमधाम से मनाई।
सीमा सुरक्षा बल से बतौर आईजी रिटायर हुए गंगथ निवासी रमेश सिंह ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम नेता जी सुभाष चंद्र बोस के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया गया।
वहीं, इस दौरान विभिन्न -विभिन्न प्रतियोगिताओं का भी आयोजन करवाया गया। इसमें दौड़ प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।
इस दौरान सीनियर सिटीजन की भी दौड़ प्रतियोगिता हुई, जोकि काफी रोमांचित रही। वहीं, अपने संबोधन में मुख्यतिथि ने कहा कि नेता जी सुभाष चंद्र बोस आजादी के मुख्य सूत्रधार रहे हैं।
उन्हीं की बदौलत हम लोग आज आजादी की हवा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि बड़े खेद का विषय है, इतिहास में जो स्थान नेता जी को मिलना चाहिए था, वह नहीं मिल पाया है। उन्होंने खास कर युवाओं से आह्वान किया कि वह नेता जी द्वारा बताए मार्ग पर चलकर अपने देश व समाज को मजबूत बनाए।
इस मौके जन जागृति सेवा संगठन की तरफ से प्रेम सिंह चौहान, धर्मवीर कपूर, सोम राज गर्ग, साली ग्राम, रविंद्र सिंह, कुलवीर सिंह, ठाकुर वीर सिंह सहित अन्य गणमान्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।