मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में मानसून की बारिश के बीच पुलिस ने ताजा ट्रैफिक अपडेट जारी किया है। जिले के 2 मुख्य रास्तों पर भूस्खलन होने से यातायात पूरी तरह ठप हो गया है, जबकि अन्य मार्गों पर स्थिति सामान्य बनी हुई है।
मंडी-कुल्लू (वाया कटौला): कांधी के पास लैंडस्लाइड के कारण रास्ता बंद है।
मंडी-पधर-जोगिंदर नगर (NH-154): उरला में भूस्खलन से आवाजाही बंद है।
मंडी-कुल्लू (वाया पंडोह): इस मार्ग पर ट्रैफिक को सावधानी से निकाला जा रहा है, जिससे जाम और देरी हो सकती है।
कोटली-धरमपुर: रोपड़ू नाला के पास केवल छोटे/हल्के वाहनों (LMVs) को जाने की अनुमति है।
मंडी-सुंदरनगर-बिलासपुर फोरलेन, कमांड-पराशर, मंडी-रिवालसर, मंडी-जंजैहली, मंडी-करसोग, करसोग-रामपुर और जोगिंदर नगर-धरमपुर सहित अन्य सभी संपर्क मार्ग यातायात के लिए सुचारू रूप से चालू हैं।
प्रशासन की अपील: पुलिस और प्रशासन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे प्रभावित क्षेत्रों में सतर्क रहें और मौसम तथा सड़क की स्थिति देखकर ही यात्रा की योजना बनाएं।