Breaking News

  • बैजनाथ : चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे महिला समेत दो उद्घोषित अपराधी पंजाब से दबोचे
  • कुनिहार के देव कुरगन मंदिर में चोरी का पर्दाफाश : CCTV ने पकड़वाया चोर, नकदी बरामद
  • कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गिरोह का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद
  • चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR की भर्ती : गोहर, नेरचौक और सुंदरनगर में 27 अक्टूबर से इंटरव्यू
  • कुल्लू : दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बरशैणी-तोष मार्ग पर रंगे हाथ पकड़ी
  • हिमाचल सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट : 5 फीसदी डीए और 10000 एरियर का ऐलान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • गगरेट की कंपनी में फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट के पदों पर भर्ती-27 अक्टूबर को पहुंचें ITI पास
  • चंबा : चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि

बैजनाथ : चेक बाउंस मामले में फरार चल रहे महिला समेत दो उद्घोषित अपराधी पंजाब से दबोचे

ewn24 news choice of himachal 24 Oct,2026 3:05 pm


    बैजनाथ। जिला कांगड़ा की थाना बैजनाथ पुलिस ने फरार और उद्घोषित अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के लुधियाना से दो उद्घोषित अपराधियों को दबोचने में सफलता पाई है।

    गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान दीपक कुमार (46 वर्ष) और मीनू कुमारी (43 वर्ष) के रूप में हुई है, जो गाँव पंटर, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के रहने वाले हैं।

    धारा 138 एन.आई. एक्ट के मामले में थे फरार


    प्राप्त जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपियों के खिलाफ माननीय न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी (JMFC) बैजनाथ की अदालत में धारा 138 नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स एक्ट (N.I. Act / चेक बाउंस से संबंधित मामला) के तहत कानूनी कार्रवाई चल रही थी। 

    अदालत में पेश न होने और लंबे समय से फरार रहने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा दोनों को 'उद्घोषित अपराधी' (Proclaimed Offender) घोषित किया गया था।

    पुलिस ने लुधियाना में दबोचा


    मामले की गंभीरता को देखते हुए कांगड़ा पुलिस ने फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष प्रयास तेज किए थे। तकनीकी साक्ष्यों और खुफिया सूचनाओं के आधार पर थाना बैजनाथ पुलिस की टीम ने पंजाब के लुधियाना में दबिश दी और दोनों आरोपियों को धर दबोचा।

    कांगड़ा पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा कानून से भाग रहे फरार एवं उद्घोषित अपराधियों के विरुद्ध इसी प्रकार कड़ी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। गिरफ्तार किए गए दोनों आरोपियों को अब नियमानुसार आगामी कानूनी प्रक्रिया के तहत अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather