Breaking News

  • HPU में बायोसाइंसेज विभाग में रिसर्च असिस्टेंट के पद पर भर्ती, इंटरव्यू 20 नवंबर को
  • हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग भर्ती : JOA IT, क्लर्क व अन्य पदों के लिए अब इस तारीख तक करें आवेदन
  • नशा तस्करों के आर्थिक नेटवर्क पर मंडी पुलिस का बड़ा प्रहार : करीब 58 लाख की संपत्ति की फ्रीज
  • HPBOSE : तीसरी, पांचवीं और आठवीं कक्षा की वार्षिक परीक्षाओं का शेड्यूल जारी-9 दिसंबर से शुरू
  • 10वीं पास और फेल युवाओं के लिए सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर की नौकरी : बंगाणा और अंब में इंटरव्यू
  • 10वीं-12वीं पास युवाओं के लिए सुनहरा मौका : मंडी में फ्लोर स्टाफ की भर्ती, 19 नवंबर से इंटरव्यू
  • किचन हैल्पर और स्टीवर्ड के 400 पदों पर बंपर भर्ती, 18 नवंबर को सुजानपुर में इंटरव्यू
  • हरिद्वार से जोशीमठ जा रही बस 120 फीट गहरी खाई में गिरी, चालक-परिचालक समेत 8 लोगों की गई जान
  • रामपुर : बारसान मोड़ पर खौफनाक मंजर : खाई में गिरते ही कार के उड़े परखच्चे, तीन जिंदगियां खत्म
  • मशीन ऑपरेटर, वेल्डर और फिटर के पदों पर होने जा रही भर्ती, 19 और 20 नवंबर को इंटरव्यू

कुल्लू : दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बरशैणी-तोष मार्ग पर रंगे हाथ पकड़ी

ewn24 news choice of himachal 23 Oct,2026 4:30 pm


    कुल्लू। जिला कुल्लू पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए जा रहे अपने विशेष अभियान के तहत एक और बड़ी सफलता हासिल की है। 

    जिला डिटैक्शन सैल कुल्लू की टीम ने बरशैणी-तोष सड़क मार्ग पर नाकाबंदी के दौरान एक महिला को 2.022 किलोग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, जिला डिटैक्शन सैल की टीम हिम ट्रैक और बरशैणी-तोष सड़क पर स्थित पार्किंग के समीप गश्त व नाकाबंदी पर तैनात थी। इसी दौरान संदेह के आधार पर एक महिला को रोककर जब उसकी तलाशी ली गई, तो उसके कब्जे से 2.022 किलोग्राम चरस बरामद हुई।

    गिरफ्तार की गई 39 वर्षीय महिला मूल रूप से नेपाल की रहने वाली है और वर्तमान में कुल्लू के तोष गांव में रह रही थी। इस संदर्भ में पुलिस थाना मणिकर्ण में मादक पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) की धारा 20 के तहत मामला दर्ज कर आरोपी महिला को हिरासत में ले लिया गया है।

    कुल्लू के पुलिस अधीक्षक (SP) अभिषेक सेकर के कुशल नेतृत्व और सख्त दिशा-निर्देशों के तहत जिला पुलिस नशे के इस अवैध कारोबार को जड़ से उखाड़ने के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

    एसपी अभिषेक सेकर के मार्गदर्शन में पुलिस अब इस बात की गहनता से जांच कर रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई चेन में कौन-कौन से अन्य लोग या गिरोह शामिल हैं। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी इसी कड़ाई के साथ जारी रहेगा।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather