मंडी। हिमाचल प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के लिए जिला रोजगार कार्यालय, मंडी के माध्यम से नौकरी का एक बेहतरीन अवसर सामने आया है।
निजी क्षेत्र की प्रतिष्ठित कंपनी इवान सिक्योरिटी फंक्शंस प्राइवेट लिमिटेड द्वारा सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और एचआर (HR) के कुल 100 विभिन्न पदों के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इन पदों पर भर्ती के लिए साक्षात्कार 27 से 29 अक्टूबर, 2026 तक मंडी जिले के उप रोजगार कार्यालयों में आयोजित किए जाएंगे।
जिला रोजगार अधिकारी अरविंद सिंह चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि कंपनी द्वारा प्राप्त अधिसूचना के अनुसार कुल 100 पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी।
कुल पद: 100
सिक्योरिटी गार्ड: 80 पद
सुपरवाइजर: 15 पद
एचआर (HR): 05 पद
वेतनमान: ₹14,000 से ₹25,000 प्रति माह (इसके अतिरिक्त नियमानुसार EPF, ESI और नि:शुल्क आवास सुविधा भी प्रदान की जाएगी)।
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर (PG) अथवा MBA पास अभ्यर्थी इन पदों के लिए पात्र हैं।
आयु सीमा: 20 वर्ष से 36 वर्ष।
शारीरिक योग्यता (केवल सिक्योरिटी गार्ड पद के लिए):
पुरुष अभ्यर्थी: न्यूनतम लंबाई 170 सेमी, न्यूनतम वजन 60 किग्रा।
महिला अभ्यर्थी: न्यूनतम लंबाई 163 सेमी, न्यूनतम वजन 48 किग्रा।
चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी द्वारा पदों के अनुसार नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जाएगा:
सिक्योरिटी गार्ड: 1 माह का प्रशिक्षण
सुपरवाइजर: 45 दिनों का प्रशिक्षण
एचआर (HR): 1 सप्ताह का प्रशिक्षण
प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा करने के बाद युवाओं को हिमाचल प्रदेश, पंजाब तथा हरियाणा के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, मॉल, शोरूम और कॉर्पोरेट कार्यालयों में तैनात किया जाएगा।
27 अक्टूबर 2026: उप रोजगार कार्यालय, गोहर
28 अक्टूबर 2026: उप रोजगार कार्यालय, नेरचौक
29 अक्टूबर 2026: उप रोजगार कार्यालय, सुंदरनगर
इच्छुक अभ्यर्थियों का नाम हिमाचल प्रदेश के किसी भी रोजगार कार्यालय (Employment Exchange) में पंजीकृत होना अनिवार्य है। साक्षात्कार में भाग लेने के लिए अभ्यर्थी अपने सभी मूल शैक्षणिक प्रमाणपत्र, उनकी छायाप्रतियां (Self-attested photocopies), पासपोर्ट साइज फोटो, आधार कार्ड और रोजगार पंजीकरण कार्ड साथ लाएं।
प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि साक्षात्कार में भाग लेने के लिए किसी भी प्रकार का यात्रा भत्ता (TA/DA) देय नहीं होगा। भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय मंडी के दूरभाष नंबर 01905-235508 पर संपर्क कर सकते हैं।