Breaking News

  • कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गिरोह का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद
  • चंबा के भरमौर में दर्दनाक हादसा : 400 मीटर गहरी खाई में गिरी पिकअप, चालक की गई जान
  • सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR की भर्ती : गोहर, नेरचौक और सुंदरनगर में 27 अक्टूबर से इंटरव्यू
  • कुल्लू : दो किलो चरस के साथ महिला गिरफ्तार, बरशैणी-तोष मार्ग पर रंगे हाथ पकड़ी
  • हिमाचल सरकार का कर्मचारियों-पेंशनरों को दिवाली गिफ्ट : 5 फीसदी डीए और 10000 एरियर का ऐलान
  • सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के भरे जा रहे पद : 24 अक्तूबर को इंटरव्यू-पहुंचें बड़सर
  • गगरेट की कंपनी में फिटर, टर्नर और मशीनिस्ट के पदों पर भर्ती-27 अक्टूबर को पहुंचें ITI पास
  • चंबा : चंद्रमणि कुलेठी की अंतिम यात्रा में उमड़ी भारी भीड़, कांग्रेस-भाजपा के नेताओं और समर्थकों ने दी श्रद्धांजलि
  • SC, OBC और PM केयर्स के छात्रों के लिए सुनहरा अवसर : UPSC और HPPSC की तैयारी के लिए फ्री कोचिंग
  • धर्मशाला : हाउसकीपिंग और वेटर के पदों पर नौकरी का महिला व पुरुष दोनों को मौका-23 अक्तूबर को इंटरव्यू

कांगड़ा पुलिस का बड़ा एक्शन : ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म गिरोह का भंडाफोड़, 41 मोबाइल और 7 लैपटॉप बरामद

ewn24 news choice of himachal 23 Oct,2026 8:27 pm



    कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश की कांगड़ा थाना पुलिस ने अवैध ऑनलाइन गेमिंग और सट्टेबाजी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। 

    पुलिस टीम ने भट्टा रोड, बिरता स्थित एक किराये के मकान में औचक छापेमारी कर छह व्यक्तियों के कब्जे से भारी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किए हैं।

    प्राप्त जानकारी के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि बिरता क्षेत्र में एक किराये के मकान से संदिग्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। 22 अक्टूबर 2026 को कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी और छह लोगों के पास से 41 मोबाइल फोन और 7 लैपटॉप बरामद किए। 

    प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी 'FairPlay' नामक ऑनलाइन गेमिंग प्लेटफॉर्म के जरिए लोगों को गेम खिलवाने और सट्टेबाजी का काम कर रहे थे।

    इस संबंध में कांगड़ा पुलिस ने 23 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 317(2), 317(5) और 3(5) के तहत मामला (FIR No. 200/2026) दर्ज कर लिया है। 

    कार्रवाई के तहत सभी छह आरोपियों को भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) की धारा 35(3) के अंतर्गत कानूनी नोटिस जारी कर छोड़ दिया गया है। कांगड़ा पुलिस इस पूरे गिरोह के नेटवर्क, वित्तीय लेनदेन और मुख्य सरगना का पता लगाने के लिए मामले की गहनता से जांच कर रही है।

Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather