Breaking News

  • हिमाचल में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज : कुछ जिलों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि की चेतावनी
  • पझौता की बेटी पलक ने कबड्डी में चमकाया नाम, अंडर-14 नेशनल टूर्नामेंट में हुआ चयन
  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू

नूरपुर : नडाई में ओटी टेक्नीशियन पर हमला, जाती सूचक शब्द कहे-पीड़ित परिवार से मिले एससी आयोग सदस्य

ewn24 news choice of himachal 01 Sep,2026 7:56 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। कांगड़ा जिला में पुलिस जिला नूरपुर के तहत कंडवाल पंचायत के नडाई गांव में अनुसूचित जाति वर्ग के व्यक्ति पर हमले व गाली गलौच का मामला सामने आया है।

    29 अगस्त को अनुसूचित जाति से संबंध रखने वाले एक व्यक्ति जो नूरपुर अस्पताल में ओटी टेक्नीशियन के तौर पर काम करता है के साथ रात को गाली गलौज की गई और जाती सूचक शब्दों का भी प्रयोग किया गया। साथ ही व्यक्ति की बाइक को भी जलाया गया। 

    मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके पर तुरंत टीम को भेजा गया और मामला दर्ज किया गया। इस मामले में राज्य अनुसूचित जाति आयोग भी सख्त है। राज्य अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य एडवोकेट दिग्विजय मल्होत्रा ने मंगलवार को नडाई में जाकर घटना का जायजा लिया।

    उन्होंने पीड़ित व्यक्ति एवं उसके परिवार से मुलाकात कर घटना की जानकारी ली तथा पुलिस प्रशासन से मामले में की गई कार्रवाई के बारे में भी जानकारी प्राप्त की। उन्होंने पीड़ित परिवार को आश्वस्त किया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने पुलिस प्रशासन द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को सुरक्षा प्रदान करने के निर्देश दिए।

    दिग्विजय मल्होत्रा ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई के लिए उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा तथा पुलिस अधीक्षक इल्मा अफरोज व उनकी टीम के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें बधाई दी। उन्होंने कहा कि प्रशासन एवं पुलिस की तत्परता से पीड़ित परिवार में विश्वास की भावना मजबूत हुई है तथा मामले में आगे भी निष्पक्ष एवं प्रभावी कार्रवाई की उम्मीद है।

    दिग्विजय मल्होत्रा ने कहा कि अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा राज्य अनुसूचित जाति आयोग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार का अन्याय अथवा अत्याचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में प्रदेश सरकार सामाजिक न्याय एवं समानता के लिए प्रतिबद्ध है और आयोग मुख्यमंत्री द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा एवं संवेदनशीलता से निर्वहन कर रहा है।

    उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश जैसे देवी-देवताओं की भूमि में जात-पात और भेदभाव की समस्या को समाप्त करने के लिए सभी को मिलकर प्रयास करना होगा। प्रदेश में सामाजिक समरसता, भाईचारा और एकजुटता बनाए रखना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मार्गदर्शन में राज्य अनुसूचित जाति आयोग भी अनुसूचित जाति वर्ग के अधिकारों की रक्षा और उनकी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए पूरी गंभीरता एवं तत्परता से कार्य कर रहा है।




Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather