Breaking News

  • दी मातला सहकारी सभा समिति के चुनाव संपन्न : जगत राम बने अध्यक्ष, जगदम्बा सिंह उपाध्यक्ष
  • मैक्लोडगंज बाजार क्षेत्र सहित इन क्षेत्रों में 14 अक्टूबर को बंद रहेगी बिजली
  • मंडी में युवाओं के लिए रोजगार का मौका : 15 अक्टूबर को जिला रोजगार कार्यालय में कैंपस इंटरव्यू
  • ऑपरेशन्स एग्जीक्यूटिव और डिस्पैचर की जॉब : 30000 रुपए मिलेगा तक वेतन-14 को पहुंचें ऊना
  • लाहौल-स्पीति की डीसी किरण भड़ाना के पिता की राजस्थान में हत्या, सीएम सुक्खू ने जताया गहरा दुख
  • बद्दी की कंपनी में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती, 15 अक्टूबर को हमीरपुर में इंटरव्यू
  • ऊना और अंब में सिक्योरिटी गार्ड और सुपरवाइजर के 70 ऑन-रोल पदों के लिए होंगे इंटरव्यू
  • काला अंब की प्रसिद्ध कंपनी में PMIS ट्रेनी और अप्रेंटिस के पदों पर भर्ती, कांगड़ा जिला में इंटरव्यू
  • शारदीय नवरात्र : दूसरे दिन करे मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानें बीज मंत्र व आरती
  • लाहौल-स्पीति में मौसम का मिजाज सख्त : भारी बर्फबारी के चलते बारालाचा और शिंकुला पास पर वाहनों की आवाजाही बंद

HPPSC : कॉलेज कैडर असिस्टेंट प्रोफेसर परीक्षा का संशोधित शेड्यूल जारी, देखें पूरी डेटशीट

ewn24 news choice of himachal 28 Aug,2026 8:20 pm


    शिमला। हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग (HPPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग के तहत असिस्टेंट प्रोफेसर (कॉलेज कैडर) के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए स्क्रीनिंग टेस्ट और सब्जेक्ट एप्टीट्यूड टेस्ट (SAT) का संशोधित परीक्षा कार्यक्रम जारी कर दिया है। आयोग द्वारा जारी प्रेस नोट के अनुसार परीक्षाएं 14 सितंबर 2026 से 18 अक्टूबर 2026 तक आयोजित की जाएंगी।

    परीक्षा की शुरुआत 14 सितंबर 2026 को संस्कृत और समाजशास्त्र (Sociology) के पेपर के साथ होगी। इसके बाद 16 सितंबर को लोक प्रशासन (Public Administration) और 18 सितंबर को भूगोल (Geography) की परीक्षा ली जाएगी। 20 सितंबर 2026 को इतिहास, गणित और वनस्पति विज्ञान (Botany) के पेपर आयोजित होंगे। 23 सितंबर को मनोविज्ञान (Psychology) व तबला और 25 सितंबर को प्राणी विज्ञान (Zoology) की परीक्षा होगी।

    सितंबर माह के अंतिम सप्ताह में 28 सितंबर को दर्शनशास्त्र (Philosophy) व भूविज्ञान (Geology), 29 सितंबर को भौतिक विज्ञान (Physics) तथा 30 सितंबर को अर्थशास्त्र (Economics) व संगीत-गायन (Music-Vocal) के पेपर होंगे। इसके पश्चात 04 अक्टूबर 2026 को हिंदी व रसायन विज्ञान (Chemistry) और 07 अक्टूबर को शारीरिक शिक्षा (Physical Education) व संगीत-वादन (Music-Instrumental) की परीक्षा आयोजित की जाएगी।

    परीक्षा के अंतिम चरण में 11 अक्टूबर 2026 को राजनीति विज्ञान (Political Science) तथा वाणिज्य (Commerce) के पेपर होंगे। यह परीक्षा प्रक्रिया 18 अक्टूबर 2026 को अंग्रेजी और नृत्य (Dance) के पेपर के साथ समाप्त होगी। अभ्यर्थी विस्तृत जानकारी और प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करने के लिए हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hppsc.hp.gov.in पर जा सकते हैं।



Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather