Breaking News

  • हमीरपुर के रेस्तरां में नौकरी का मौका : 17 पदों पर भर्ती, 9 अक्टूबर को नादौन में इंटरव्यू
  • HPRCA में PA, सीनियर असिस्टेंट, JOA IT और स्टेनोग्राफर आदि पदों पर भर्ती-जानें डिटेल
  • फाइनेंस एडवाइजर और मैनेजर के 45 पदों पर भर्ती : धर्मशाला में 6 अक्टूबर को इंटरव्यू-35000 तक सैलरी
  • सेब के ख़रीद मूल्य में एक रुपये बढ़ोतरी, सीएम सुक्खू ने की घोषणा, एक दिसंबर से बढ़ेगा दूध का समर्थन मूल्य
  • असाधारण वीरता : आसमान में रची गई साजिश को कैप्टन स्मित ने किया नाकाम, 174 यात्रियों की बचाई जान
  • गुलेर चौक पर नाके के दौरान पकड़ा सरकारी डिपो का आटा, बोलेरो पिकअप से 22 बोरियां बरामद
  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन

HPRCA : समाज शास्त्र शिक्षक भर्ती का फाइनल रिजल्ट घोषित, 107 उम्मीदवार चयनित

ewn24 news choice of himachal 02 Sep,2026 6:16 pm


    हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (HPRCA) ने स्कूल शिक्षा विभाग में समाज शास्त्र (Sociology) के शिक्षकों के 108 पदों को फिक्स मानदेय के आधार पर भरने के लिए पोस्ट कोड-26029 के तहत आयोजित कंप्यूटर आधारित परीक्षा में सफल हुए उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच के बाद अंतिम परिणाम घोषित कर दिया है।

    आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इन पदों के लिए कुल 439 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था, जिनमें से 374 उम्मीदवारों ने कंप्यूटर आधारित परीक्षा दी थी और इस परीक्षा में 225 उम्मीदवारों का चयन दस्तावेजों की जांच के लिए किया गया था।

    24 और 25 अगस्त को दस्तावेजों की जांच के बाद 107 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। पात्र उम्मीदवार न मिलने के कारण एससी (स्वतंत्रता सेनानी परिजन) वर्ग का एक पद खाली रह गया है।

    सचिव ने बताया कि यह अंतिम परिणाम सभी उम्मीदवारों के नाम, रोल नंबर और अंकों सहित आयोग की वेबसाइट hprca.hp.gov.in पर उपलब्ध करवा दिया गया है।  


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather