Breaking News

  • भटोली फकोरियां में होगा वॉलीबॉल टूर्नामेंट, विजेता टीम को मिलेंगे 21 हजार रुपए
  • सिक्योरिटी गार्ड की भर्ती : शाहपुर, ज्वालाजी, नगरोटा बगवां, नूरपुर, इन्दौरा और पालमपुर में इंटरव्यू
  • भोरंज में सिक्योरिटी गार्ड, सुपरवाइजर और HR के 100 से ज्यादा पदों पर भर्ती, साक्षात्कार 7 को
  • कांगड़ा व शाहपुर उपमंडल में भरे जाएंगे आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका के 15 पद, करें आवेदन
  • नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं : नूरपुर पुलिस ने जब्त की दलवीरो और उसके परिवार की कोठियां और गाड़ी
  • हिमाचल की राजनीति के धुरंधर और पूर्व मंत्री मेजर विजय सिंह मनकोटिया नहीं रहे, 87 वर्ष की आयु में निधन
  • एशियाई खेल-2026 : हिमाचल के पदक विजेताओं के लिए 5.33 करोड़ के नकद पुरस्कारों की घोषणा
  • HPRCA : रेडियोग्राफर भर्ती का फाइनल परिणाम घोषित, यहां देखें
  • दुबई में नौकरी का सुनहरा मौका : वेयरहाउस वर्कर के पदों के लिए कांगड़ा में 30 सितंबर को इंटरव्यू
  • बड़सर में फ्लोर स्टाफ के 100 पदों के लिए होंगे साक्षात्कार, नालागढ़ की कंपनी में भरे जाएंगे पद

लगातार बारिश से इंदौरा बेहाल : वार्ड 2 और 3 जलमग्न, NDRF ने 11 लोग किए रेस्क्यू

ewn24 news choice of himachal 25 Aug,2025 7:50 pm


    ऋषि महाजन/नूरपुर। लगातार हो रही बारिश ने इंदौरा क्षेत्र में कहर ढा दिया है। पंचायत इंदौरा के वार्ड नंबर दो और तीन पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं। घरों और दुकानों में पानी घुस जाने से आमजन बेहाल हैं। हालात इतने बिगड़े कि करीब 300 लोग प्रभावित हुए और एनडीआरएफ की टीम ने राहत अभियान चलाकर 11 लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया।

    बारिश के कारण न सिर्फ लोगों के घर बल्कि सरकारी दफ्तर भी प्रभावित हुए। जल शक्ति विभाग का कार्यालय पानी में डूब गया और पूरा रिकॉर्ड बह गया। दफ्तर के अंदर घुसी गाद और मिट्टी को ट्रैक्टर की मदद से बाहर निकाला जा रहा है। विभागीय अधिकारियों ने साफ कहा कि बारिश से विभाग को भारी नुकसान हुआ है।

    एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर ने बताया कि इंदौरा और सुगभटोली क्षेत्र के दो घरों में पानी भर गया था, जहां से सात लोगों को और इंदौरा से चार लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। वहीं जल शक्ति विभाग के सहायक अभियंता अनिल ठाकुर ने कहा पूरा रिकॉर्ड बारिश में बह गया है, दफ्तर में गाद भर गई थी, जिसे ट्रैक्टर से साफ कराया जा रहा है।

    स्थानीय लोगों ने भी अपनी पीड़ा बयां करते हुए कहा कि अचानक पानी घरों और दुकानों में घुस गया, जिससे भारी नुकसान हुआ है। उन्होंने प्रशासन से त्वरित राहत की मांग की।

    हालात की गंभीरता को देखते हुए विधायक और एसडीएम सुरेन्द्र ठाकुर खुद मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य की निगरानी की। प्रशासन व एनडीआरएफ की टीम लगातार राहत और रेस्क्यू अभियान में जुटी हुई है ताकि प्रभावित लोगों को जल्द से जल्द मदद पहुंचाई जा सके।

    लगातार बारिश ने इंदौरा को बेहाल कर दिया है, लेकिन प्रशासनिक अमला और राहत दल हरसंभव प्रयास कर रहे हैं कि लोगों को सुरक्षित और त्वरित सहायता मिल सके।


Himachal Latest

Live video

Jobs/Career

Trending News

  • Crime

  • Accident

  • Politics

  • Education

  • Exam

  • Weather